Kisan Andolan 2 Live Updates

Kisan Andolan 2 : हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से Punjab University पहुंची अस्थि कलश यात्रा, 22 और 31 मार्च को होगा शहीदी समागम

अंबाला देश पंचकुला बड़ी ख़बर

Kisan Andolan 2 Live Updates : हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर किसानों का करीब 1 माह 3 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन एक माह बाद भी किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसको लेकर किसान नेताओं ने मंच के माध्यम से सरकार को जमकर कोसा। किसान नेता शाम करीब 5 बजे बठिंडा के गांव बल्लो से किसान शुभकरण सिंह के अस्थि कलश लेकर पहुंचे। इसके बाद किसानों में भावुकता नजर आई।

गौरतलब है कि किसान के दिल्ली कूच के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से पंजाब के युवा किसान शुभकरण की मौत हो गई थी। जिसकी अस्थियां का कलश आज शंभू बॉर्डर पहुंचा। यहां से किसान नेता कलश यात्रा लेकर रवाना पंजाब विश्वविद्यालय की ओर रवाना हो गए। यात्रा में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित काफी संख्या में किसान लांडरा, मोहाली, सकेतड़ी (पंचकूला) होते हुए पंजाब विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी किसानों का समर्थन किया।

किसान आंदोलन 1 1

इससे पहले शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति इस कलश यात्रा से जुड़कर अपने हक की आवाज उठाए। बताया जा रहा है कि कलश यात्रा 17 और 18 मार्च को पंचकूला, 2 दिन यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और फिर 3 दिन अंबाला जिले में निकाली जाएगी।

Whatsapp Channel Join

शुभकरण अस्थियां 1

इससे पहले किसानों ने 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से हुई युवा किसान शुभकरण की मौत के बाद शुक्रवार को अस्थियां एकत्रित की। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के किसान नेता शुक्रवार को बठिंडा के गांव बल्लों पहुंचे थे। इस दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि 16 मार्च को किसान शुभकरण की अस्थियां लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचेंगे। यहां से कलश यात्रा निकालते हुए लांडरा, मोहाली, सकेतड़ी (पंचकूला) पहुंचेंगे। इसके बाद किसान यहीं रात्रि ठहराव करेंगे।

किसान नेता 2 1

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर देशभर में युवाओं से शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा था कि 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी में शहीदी समागम का आयोजन भी किया जाएगा। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। किसान नेताओं ने मंच से यह भी ऐलान किया है कि सरकार को किसान आंदोलन के शहीद किसानों के नाम पर तख्तियां और काले झंडे दिखाए जाएंगे। गौरतलब है कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। हालांकि किसान 12 फरवरी को ही हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर एकत्रित होने लगे थे।

किसान 33 2

बता दें कि आंदोलनकारी किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि कर्ज माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को बहाल करने और वर्ष 2021 में हुए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से आंदोलनकारी किसान हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर धरना देकर अपनी मांगों को पुरजोर से उठा रहे हैं। इस बीच किसानों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार झड़प हुई। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं कई किसान घायल भी हुए थे। उधर किसानों और पुलिस की झड़प बीच 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण की गोली लगने से मौत हो गई थी।

महिला 1 1