BJP announces Lok Sabha elections 2024

BJP लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद, 195 Candidates की पहली सूची जारी, Haryana से कोई नाम नहीं, कई दिग्गज नेताओं के कटे Tickets

गुरुग्राम देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें कई राज्यों और केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी के दो बड़े नेता गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा टिकट की रेस से अलग हो गए हैं।

बता दें कि भाजपा की पहली सूची में कुल 195 उम्मीदवारों का नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को मैदान में उतारा गया है। अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजीजू को उम्मीदवार घोषित किया गया है, लेकिन कहीं भी हरियाणा का जिक्र सामने नहीं आया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि वह उम्मीदवारों की सूची में काम किया गया है और वह विश्वास रखते हैं कि मोदी सरकार फिर से बनेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बीजेपी के नेताओं के इस कदम से सवाल उठता है कि क्या पार्टी के अन्य नेताओं को भी टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देर रात तक इन नामों पर चर्चा की थी।

Whatsapp Channel Join

195 नामों की सूची में ये ऐलान

– 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में

– 28 महिलाओं को मौका

– 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है

– 27 नाम अनुसूचित जाति से

– 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से

– 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से 

कई राज्यों के नाम किए शामिल

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में कई राज्यों के नाम शामिल किए हैं। यूपी में 51, पश्चिम बंगाल में 26, मध्य प्रदेश में 24, गुजरात में 15, राजस्थान में 15, केरल में 12, तेलंगाना में 9, असम में 14, झारखंड में 11, छत्तीसगढ़ में 11, दिल्ली में 5, जम्मू कश्मीर में 2, उत्तराखंड में 3, अरुणाचल प्रदेश में 2, गोवा में 1, त्रिपुरा में 1, और अंडमान निकोबार और दमन एंड दीव के लिए 1 सीट पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

वाराणसी से खड़े होंगे पीएम मोदी

इस सूची के हिसाब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अंडमान निकोबार से विष्णु पडारे, अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से किरण रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश ईस्ट से तापीर गांवता, असम करीमगंज से कृपानाथ माला और सिलचर से परिमल शुक्ला वैद्य उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पार्टी ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को पूरा किया है। वह यह भी कहते हैं कि पार्टी की सरकार फिर से बनने का विश्वास है।

गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गांधीनगर, मनसुख मांडवीया पोरबंदर, राजनाथ सिंह लखनऊ, जितेंद्र सिंह उधमपुर, किरेन रिजिजू अरुणाचल ईस्ट, सर्बानंद सोनोवाल असम के तापिर गांव डिब्रूगढ़, संजीव बालियान मुज्जफरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गुजरात की अन्य सीटों में विनोद चावड़ा कच्छ से, भरूच से मनसुख वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल चुनाव लड़ेंगे।वहीं छत्तीसगढ़ में सरोज पांडेय कोरबा, विजय बघेल दुर्ग, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जम्मू से जुगल किशोर शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हजारीबाग से मनीष जायसवाल चुनाव लड़ेंगे, जयंत सिन्हा इस सीट से वर्तमान सांसद हैं।

दिल्ली की 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

हारी हुई सीटों पर भी जमकर हुई चर्चा

बैठक के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा भी हुई थी। पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी भी कर रही है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 फीसदी के हिसाब से इस बार 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।

1 1
2 1
3 1
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
19
20
21
22
23
24