Rahul Gandhi as Ravan 1

BJP ने RAHUL को बताया नए जमाने का रावण, SOCIAL MEDIA पर पोस्ट डाल बताया, दुष्ट,धर्म और राम विरोधी

देश बड़ी ख़बर राजनीति

भाजपा ने वीरवार को अपने सोशल मीडिया हैंडेल पर राहुल गांधी पर राजनीति व हास्यस्पद पोस्ट साझा की और उन्हें नए जमाने का रावण बताया। बीजेपी ने कैप्शन में लिखा- नए जमाने का रावण यहां है,वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी हैं और उनका एक मात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है।भाजपा ने जो पोस्टर जारी किया है,  उसमें राहुल के 7 सिर दिखाए गए हैं। ‘पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- भारत खतरे में है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है। पोस्ट के ठीक नीचे अंग्रेजी में “A CONGRESS PARTY PRODUCTION, डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा गया है।“

अब जॉर्ज सोरोस का जिक्र इसलिए चर्चा का विषय है क्योंकि भाजपा सरकार और जॉर्ज सोरोस में पहले से ठनी पड़ी है और दोनों तरफ से वार-पलटवार होते रहते हैं।दरअसल,सोरोस कई बार देश के मुद्दों पर बोलते हुए पीएम और भाजपा पर टिप्पणी कर चुके हैं।जिसके बाद भाजपा के भी कई नेता और मंत्रियों ने सोरोस को आड़े हाथों लिया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जॉर्ज सोरोस पर व्यक्तिगत पलटवार करते हुए उन्हें बूढ़ा, अमीर, जिद्दी और खतरनाक शख्स बताया था। जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में कहा था- ऐसे लोगों को लगता है कि अगर उनकी पसंद का व्यक्ति चुनाव जीतता है, तो वो चुनाव अच्छा था, लेकिन अगर नतीजा कुछ और निकले तो वो देश के लोकतंत्र में ही खामियां ढूंढ़ने में जुट जाते हैं।

सोरोस से क्यों जोड़ा राहुल का नाम

Whatsapp Channel Join

भाजपा का आरोप है कि जॉर्ज सोरोस के लोग कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) का नाम लिया है।उनका दावा है कि यह NGO अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओर से वित्त पोषित है और इसके उपाध्यक्ष सलिल शेट्टी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे।

17 फरवरी को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें सलिल शेट्टी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के एक और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसी तारीख को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रवीण चक्रवर्ती के नाम का जिक्र किया,बता दें कि चक्रवर्ती एक मोदी विरोधी माने जाते हैं।

जॉर्ज सोरोस PM पर देते रहते हैं विवादित बयान

जॉर्ज सोरोस अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी हैं। सोरोस ने 8 महीने पहले म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में कहा था कि भारत तो एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन उसके प्रधानमंत्री यानी नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं।और तो और उनके तेजी से बड़ा नेता बनने की अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है।

यही नहीं,सोरोस ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मुद्दे पर भी PM मोदी की आलोचना की थी।सोरोस ने दोनों मौकों पर कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ अग्रसर है।इन दोनों ही मुद्दों पर उनके बयान बेहद तल्खपूर्ण थे और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते दिखाई दिए थे।

स्मृति ईरानी ने राहुल पर सोरोस के करीबियों से मुलाकात का लगाया आरोप

 28 जून को स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।जहां उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे पर जॉर्ज सोरोस के करीबियों से मिले थे।उन्होंने राहुल के अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम की मेजबानी में ‘इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ के तंजीम अंसारी की भागीदारी के लिए भी राहुल पर हमला बोला और कहा कि अंसारी का जमात-ए-इस्लामी के साथ संबंध है।

भरात सरकार ने सोरोस की OSF की फंडिंग पर लगा रखी रोख

सोरोस ने 1993 में ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ की शुरुआत की। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवाधिकार के क्षेत्र में काम किया और करीब 100 देशों में पहुंच बनाई।सोरोस की संस्था ने 1999 में पहली बार भारत में प्रवेश किया। शुरुआती तौर में यह संस्था भारत में रिसर्च करने वाले स्टूडेंट को स्कॉलरशिप देती थी। 2014 में ओपन सोसाइटी ने भारत में दवा, न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकलांग लोगों को मदद करने वाली संस्थाओं को आर्थिक सहायता देना शुरू किया।हालांकि,2016 में भारत सरकार ने देश में इस संस्था के जरिए होने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी।उनकी वेबसाइट पर दावा किया गया है कि वह अब तक 32 अरब डॉलर दान कर चुके हैं। वो कई दूसरी इंटरनेशनल संस्थाओं को भी फंड करते हैं।