Assembly Election Result 2023 Live

Assembly Election Result 2023 Live : राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, तेलंगाना में कांग्रेस ने जमाया पंजा, यह लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल

देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Assembly Election Result 2023 Live : चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन ने विपक्षियों की नींद उड़ा दी है। भाजपा ने चार राज्यों में से तीन में स्पष्ट बहुमत हासिल कर बता दिया कि जनता के मन में किसकी जगह बनी हुई है। इन राज्यों के चुनावी नतीजों ने विपक्ष की रणनीति व एकता को बिखेरने का काम किया है तो वहीं भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में नई ऊर्जा मिल सकती है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सियासी धुन से बंधे मतदाताओं ने देश में भाजपा के सीधे शासन वाले राज्यों की संख्या को 9 से बढ़ाकर 11 कर दिया है। मध्यप्रदेश में अपनी सत्ता को बरकरार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 230 में से दो तिहाई से अधिक 163 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता की चाबी को खींचते हुए सत्ता पर काबिज हो गई है। राजस्थान में भाजपा ने 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर अपनी दावेदारी को सिद्ध किया है। वहीं तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को राहत मिलती दिखाई दी है। यहां कांग्रेस ने बीआरएस को सत्ता से आउट करते हुए प्रदेश की कमान अपनी हाथ ले ली है। तेलंगाना में कांग्रेस ने 119 में से 64 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है।

परिणाम 7

चार राज्यों में विधानसभा के चुनावी परिणाम, इस प्रकार मिली सीटें

Whatsapp Channel Join

प्रदेश            भाजपा     कांग्रेस      अन्य      सीटें/बहुमत

राजस्थान        115       69        15        199/100

मध्यप्रदेश        163       66         01         230/116

छत्तीसगढ़        54        35         01         90/46

राज्य            बीआरएस   कांग्रेस      भाजपा      सीटें/बहुमत

तेलंगाना         39        64         08        119/60

जीत 3

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। अब तक के रुझानों की बात करें तो मध्यप्रदेश में भाजपा ने 150 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े पार है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा अपनी जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है, लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ अपना पंजा जमा लिया है।

नवंबर माह में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे थे। अब परिणामों के साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा ने इन सेमीफाइनल में कांग्रेस को पटखनी दे दी है। फिलहाल अब तक चार राज्यों के जो परिणाम सामने आए हैं, उनमें भाजपा तीन राज्यों में सत्ता पर काबिज होती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना एक सीट पर ही संतोष करना पड़ेगा।

जीत 1

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री ने जनता के नाम संदेश में लिखा है कि चुनावी परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है। उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों को हृदय से धन्यवाद करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें न रुकना है, न थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नतीजे स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।

जीत

वहीं तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का काम और नाम घर-घर तक पहुंच गया है। जनता ने मोदी है तो मुमकिन है, के नारे को सही साबित कर दिया है। चुनावी परिणामों पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि  राजस्थान की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी हुई गारंटी की जीत है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उनका कहना है कि काम करने के बाद भी हम कामयाब नहीं हुए। इसका मतलब यह नहीं है कि वह काम न करें। यह अप्रत्याशित परिणाम है।

जीत 4

चार राज्यों में दोपहर 5:30 बजे तक के आंकड़े

प्रदेश            भाजपा     कांग्रेस      अन्य      सीटें/बहुमत

राजस्थान        115       69        15        199/100

मध्यप्रदेश        166       63        01        230/116

छत्तीसगढ़        56        34        00        90/46

राज्य            बीआरएस   कांग्रेस      भाजपा      सीटें/बहुमत तेलंगाना         33        63        06        119/60

परिणाम 6 1

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों की बात करें तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी बीआरएस को मात दे सकती है। तीन प्रदेशों में चल रही मतगणना के रुझानों को देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए हैं और कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं है। कार्यकर्ता कई जगह ढोल की थाप पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों की बात करें तो दोपहर एक बजे तक राजस्थान में भाजपा 111 और कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बसपा दो सीटों पर आगे है। मध्यप्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर बढ़त की तरफ है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 53 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीआरएस 38 और भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य पार्टियां 5 सीटों पर बढ़त की तरफ हैं।

चुनाव 2

चार राज्यों में दोपहर 2:30 बजे तक के आंकड़ें

प्रदेश            भाजपा     कांग्रेस      अन्य      सीटें/बहुमत

राजस्थान        112       71        16        199/100

मध्यप्रदेश        161       66        03        230/116

छत्तीसगढ़        55        32         03        90/46

राज्य            बीआरएस   कांग्रेस      भाजपा      सीटें/बहुमत

तेलंगाना         41        63        08        119/60

परिणाम 8

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने कोडांगल सीट से दर्ज की जीत

तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों के रुझानों में कांग्रेस 63, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 41, भाजपा 8 और एआईएमआईएम 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गजवेल और कामारेड्‌डी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल वह गजवेल सीट से आगे हैं, जबकि कामारेड्‌डी से पिछड़ गए हैं। कामारेड्‌डी सीट से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी बढ़त बनाए हुए हैं। रेवंत भी कोडांगल और कामारेड्डी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। कोडांगल से वह जीत दर्ज कर चुके हैं।

चुनाव 1

वहीं भाजपा की ओर से मैदान में उतारे गए तीन मौजूदा सांसदों में पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार करीमनगर विधानसभा सीट से, निजामाबाद के सांसद धर्मपुरी अरविंद कोरात्ला से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव बोथ से पिछड़ चुके हैं, जबकि भाजपा के टी राजा सिंह गोशामहल से बढ़त पर हैं। वहीं बात बड़े चेहरों की करें तो मुख्यमंत्री के बेटे एवं मंत्री केटीआर सिरसिल्ला सीट से पिछड़े हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन जुबली हिल्स से पीछे हैं।

नेता 1

चार राज्यों में दोपहर 1:00 बजे तक के आंकड़ें

प्रदेश            भाजपा     कांग्रेस      अन्य      सीटें/बहुमत

राजस्थान        111       72        16        199/100

मध्यप्रदेश        162       65        03        230/116

छत्तीसगढ़        54        34        02        90/46

राज्य            बीआरएस   कांग्रेस      भाजपा      सीटें/बहुमत

तेलंगाना         38        65        10        119/60

भाजपा वर्कर

राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया हारे चुनाव

राजस्थान की आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया चुनाव हार गए हैं। फिलहाल आधिकारिक घोषणा बाकी है। भाजपा के दो बड़े दिग्गज नागौर सीट पर ज्योति मिर्धा और तारानगर से राजेंद्र राठौड़ काफी पिछड़ गए हैं। भाजपा के तीन सांसद भागीरथ चौधरी, नरेंद्र खीचड़, देवजी पटेल भी गिनती के साथ पिछड़ते जा रहे हैं। केवल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा सीट से 17वें राउंड में 22 हजार वोट आगे चल रहे हैं।

राजस्थान में सबसे बड़ी लीड दीया कुमारी ने हासिल की है। वह विद्याधरनगर सीट से 56 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं। उनके बाद वसुंधरा राजे की ही बड़ी लीड है। वह 51 हजार वोट से आगे चल रही हैं। तारानगर से राजेंद्र राठौड़ अब भी 10 हजार से ज्यादा वोट के साथ पीछे चल रहे हैं। तिजारा से बाबा बालकनाथ और पोकरण से महंत प्रतापपुरी ने अच्छी लीड बना ली है।

मध्यप्रदेश 0

मध्यप्रदेश में सीएम और पूर्व सीएम बढ़त की तरफ

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधनी सीट से और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से, राव उदय प्रताप सिंह गाडरवाड़ा से, रीति पाठक सीधी से और सांसद गणेश सिंह सतना से बढ़त पर हैं। गृह मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा दतिया से, भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से पीछे चल रहे हैं।

वहीं जिला मंडला की निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट से 11वें राउंड में फिर आगे बढ़ गए हैं। नरसिंहपुर से प्रह्लाद सिंह पटेल आगे हैं। इंदौर-1 सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय भी बढ़त बनाए हैं। लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी पीछे चल रहे हैं।

परिणाम 5

छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दौर शुरू, दो सीटों पर कब्जा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहला नतीजा सामने आया है। भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। जिला रायपुर की अभनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने जीत का परचम लहराया है। इंद्र कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार धनेंद्र साहू को 15 हजार वोटों से मात दी है। वहीं सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज ने 25 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के डाॅ. प्रीतम राम पर जीत दर्ज की है। राज्य में भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ोतरी पर है। राज्य में 15 ऐसी सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से कम है।

रुझानों में भाजपा ने अब तक 54 सीटों और कांग्रेस ने 35 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा की बढ़त को लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कांग्रेस दल में हार की तरफ बढ़ते कदम से नाराजगी जाहिर हो रही है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है।

परिणाम 3

चार राज्यों में दोपहर 12:40 बजे तक के आंकड़ें

प्रदेश            भाजपा     कांग्रेस      अन्य      सीटें/बहुमत

राजस्थान        114       70        15        199/100

मध्यप्रदेश        155       73        02        230/116

छत्तीसगढ़        52        36        02        90/46

राज्य            बीआरएस   कांग्रेस      भाजपा      सीटें/बहुमत

तेलंगाना         41        6        08        119/60

परिणाम 2

देश के 5 राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से 4 के परिणाम आज सबके सामने होंगे। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती जारी है। चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान और मध्यप्रेदश में फिलहाल भाजपा बड़ी जीत हासिल कर सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। तेलंगाना में कांग्रेस फिलहाल बढ़त की ओर अग्रसर है। वहीं मिजोरम में विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे।

लाइव

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बढ़त, कांग्रेस पीछे (दोपहर 12 बजे के आंकड़े)

प्रदेश            भाजपा     कांग्रेस      अन्य      सीटें/बहुमत

राजस्थान        115       67        17        199/100

मध्यप्रदेश        138       91        01        230/116

छत्तीसगढ़        49        39        02        90/46

तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को पछाड़ा

राज्य            बीआरएस   कांग्रेस      भाजपा      सीटें/बहुमत (दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े)

तेलंगाना         40        65        10        119/60

पोल 3 2

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम

राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत की ओर बढ़त पर है। भाजपा 103 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे है। वहीं 17 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। शुरूआत में पिछड़ने के बाद सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़त बना ली है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पीछे चल रहे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़त बना ली है। बता दें कि राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

परिणाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझान में 230 सीटों में से भाजपा ने बहुमत के पार छलांग लगा दी है। भाजपा 157 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीट पर अन्य आगे हैं। जिन सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है। यहां विजेता पार्टी को बहुमत के लिए 116 सीट लाना जरूरी है। उधर भाजपा को बढ़त मिलने के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतकर मध्यप्रदेश में इतिहास बनाएगी।

पोल 2

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के रूझान में भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 52 सीटों और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं। हालांकि सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर आगे निकल गए हैं।

हालांकि छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू होने के शुरुआती रुझान में कांग्रेस बढ़त की ओर थी, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। फिलहाल कांग्रेस की बढ़त घटती जा रही है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझान में 119 सीटों में से कांग्रेस 66, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) 39, भाजपा 11 और एआईएमआईएम 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

तेलंगाना 21

तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को कामारेड्‌डी सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने पछाड़ दिया है। रेड्‌डी करीब 2 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं चंद्रशेखर राव अपनी परंपरागत सीट गजवेल से आगे चल रहे हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन पीछे चल रहे हैं। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी चंद्रयानगुट्‌टा सीट से आगे चल रहे हैं।