मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की पहली सूची जारी, 60 उम्मीदवार के नाम पर लगी मोहर

देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति

भाजपा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से दोनों प्रदेशों में पहली सूची को जारी करतमे हुए 60 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सूची के तहत भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा दी है। मध्प्रदेश में भाजपा जहां सत्ता में काबिज है, वहीं छत्तीसगढ़ में विपक्ष का चेहरा है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर तक चली। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इन चुनाव को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भले ही इन प्रदेशों के चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर अपने कार्ड खोलने शुरू कर दिए है। दोनों ही प्रदेशों में भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

सीएम शिवराज चौहान ही सूची से गायब

Whatsapp Channel Join

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव करवाए जाने है। मध्यप्रदेश के 39 उम्मीदवारों में 3 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। वह बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। मध्यप्रदेश की सबलगढ़, चाचौड़ा, छतरपुर और जबलपुर विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा गया है।

एमपी में शाहपुरा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्यप्रदेश के गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सबलगढ़ से सरला बिजेंद्र रावत, सुमावली से अदला सिंह कंसना, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिंह लंबरदार, महाराजपुर से कामख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरा सिंह श्याम को उम्मीदवार चुना गया है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ में इन उम्मीदवारों को दिया भाजपा ने मौका

छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों की सूची में प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुंद्र से प्रबोज भौंज, खरसिया ने महेश साहू, धर्मजागढ़ सीट से हरीशचंद्र राठिया के नाम पर मोहर लगाई गई है। लखनलाल देवागन से कोरबा, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सारायपाली से सरला कोसरिया, खल्लरी से अलका चंद्राकर, अभानपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा से श्रवण मरकाम, दौंडी लोहारा से देवलाल हलवा ठाकुर को उम्मीदवार चुना गया है। पाटन से विजय बघेल, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, खुज्जी से गीता घासी साहू, मोहला मानपुर से संजीव साहा, कांकेर से आशाराम नेताम, बस्तर से मनीराम कश्यप को भाजपा ने मौका दिया है।