Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, Haryana में पूर्व सीएम और गडकरी, पीयूष गोयल सहित कई मंत्रियों को मौका

करनाल देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों के उम्मीदवारों का एलान किया गया है। दूसरी लिस्ट में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की 1, गुजरात की 7, हरियाणा की 6, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6, त्रिपुरा की 1 और उत्तराखंड की 2 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं।

गौरतलब है कि इस लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल हैं। लिस्ट में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा रहा है। साथ ही लिस्ट में 14 महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में आने का मौका दिया गया है।

भाजपा 12 1

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया।

Whatsapp Channel Join

भाजपा 13

इस लिस्ट में 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी शामिल थे। गौरतलब है कि पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर भाजपा ने अब तक कुल 267 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें से 2 उम्मीदवारों आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है।

हरियाणा प्रत्याशी

भाजपा का इन मुख्य चेहरों पर दांव, कई नए चेहरों को भी मौका

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे।

सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया गया है।