बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वामिका के बाद दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। यानी अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। और इन चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें जोरों पर हैं। ऐसी अटकलें हैं कि एक्ट्रेस और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली वामिका के बाद अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। इन अफवाओं पर अभी तक कपल ने रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है, जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
बता दें कि बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। अब अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस फिर से प्रेग्नेंट हैं। इस बीच उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है, लेकिन ये उनकी लेटेस्ट फोटो नहीं है, बल्कि तब की है, जब वो पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। जिस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में समय उड़ जाने की बात भी लिखी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अभिनेत्री की हालिया वीडियों में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। जिससे साफ होता है कि विराट और अनुष्का के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली है।

मीडिया की सुर्खियां बनना पसंद नहीं
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी निजता का काफी ध्यान रखते हैं। मीडिया की सुर्खियां बनना उन्हें पसंद नहीं। हालांकि फैंस अपनी इस पसंदीदा जोड़ी की जिंदगी से जुड़ी बातों में खूब दिलचस्पी लेते हैं। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी का खबरें छाई हुई हैं। विराट और अनुष्का दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। कपल ने न तो खबरों को खंडन किया है और न ही पुष्टि की है।

कपड़ों में बेबी बंप छिपाने की कोशिश
अनुष्का के हालिया वीडियो में साफ पता चल रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि वायरल वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ढीले-ढाले कपड़ों में अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश करती दिख रही हैं। साथ में विराट हैं और दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले चलते नजर आ रही हैं।