दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली। फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा करके सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतारा गया।
बताया जा रहा है कि जीएमआर कॉल सेंटर को फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली थी। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण किया गया। विमान में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। जीएमआर कॉल सेंटर को फोन पर फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह 8:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर छानबीन की गई।
सभी यात्रियों को उनके सामान सहित उतार लिया गया। विमान में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है, जांच जारी है। सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है

