Manipur के CM एन बीरेन सिंह ने रविवार शाम को अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। एक-दो दिन के भीतर नए मुख्यमंत्री के चयन पर फैसला लिया जाएगा।
बीरेन सिंह पर राज्य में पिछले 21 महीनों से जारी हिंसा के चलते भारी दबाव था, और विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे पर लगातार NDA से सवाल उठा रही थीं।

सूत्रों के अनुसार, गवर्नर ने बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने का आग्रह किया है। मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बीरेन सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को चौंका दिया था।
मणिपुर हिंसा पर बीरेन सिंह ने एक महीने पहले कहा था- “मुझे माफ करें”
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक महीने पहले राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए माफी मांगी थी। बीरेन सिंह ने कहा था, “पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। इसका मुझे बहुत दुख है। 3 मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।”
मीडिया से बातचीत में माफी की बात की
बीरेन सिंह ने सेक्रेटिएट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं।”
कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी
मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा जारी है। अब तक 600 से अधिक दिन हो चुके हैं, और यह हिंसा लगातार भड़क रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक राज्य में गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं।
शांति की स्थिति
हालांकि, पिछले महीने से मणिपुर में शांति बनी हुई है। हिंसा की कोई नई घटना नहीं हुई है, और लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं उतरे हैं। सरकारी दफ्तर रोजाना खुल रहे हैं और स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है।