BSF jawan posted on India-Pak border dies

India-Pak सीमा पर तैनात BSF जवान की लू से मौत, Jaisalmer में लोगों का घर से निकलना मुश्किल

देश रेवाड़ी

भारत-पाक(India-Pak) सीमा पर राजस्थान के जैसलमेर(Jaisalmer) में गर्मी का दौर बढ़ रहा है। जिले के बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री से भी ऊपर चल रहा है, जिसके कारण एक BSF जवान की लू से मौत हो गई। इससे पहले रविवार को सबसे गर्म दिन रहा। पारा 48.5 डिग्री तक पहुंच गया था और एक व्यक्ति को हीट स्ट्रोक से मौत हो गई थी, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने 2 दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। 27 और 28 मई को तीव्र हीट वेव का रेड अलर्ट जारी है। लोगों को ध्यान देने के लिए वार्म नाइट की भी चेतावनी भी दी गई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 29 मई से हीट वेव का प्रभाव कम होगा। 30 मई से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। आने वाले दिनों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 30 मई से धीरे-धीरे तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

BSF jawan posted on India-Pak border dies - 2

हीट वेव और गर्मी के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 12 दिनों से तापमान 44 डिग्री से ऊपर रहा है। धूप लोगों को परेशान कर रही है और सड़कें, घरों की छतें तप रही हैं। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया है और सड़कों पर सन्नाटा छाया है।

Whatsapp Channel Join

BSF jawan posted on India-Pak border dies -3

रात का पारा 34 डिग्री पार

लगातार 3 दिनों से पारा 48 डिग्री के पार बढ़ रहा है, रात का पारा भी 34 डिग्री तक पहुंच गया है। 15 मई से हीट वेव का दौर चल रहा है और गर्मी के तेवर तीखे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 3 दिनों से अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। रात के पारे में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री था। दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर रहा।

BSF jawan posted on India-Pak border dies -4

अन्य खबरें