Lok Sabha Elections 2024 Updates : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की बची हुई 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा जल्द ही इन चारों प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर देगी। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चारों उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर नाम फाइनल कर दिए है। कल देर रात दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में रोहतक से भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और पहलवान योगेश्वर दत्त को बुलाया गया था।

बता दें कि वीरवार को प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान नायब सैनी ने केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व से कई विषयों पर चर्चा भी की।

1) हिसार – कैप्टन अभिमन्यु।
2) कुरुक्षेत्र – शालू जिंदल धर्मपत्नी नवीन जिंदल।
3) रोहतक – डॉ. अरविंद शर्मा।
4) सोनीपत – पहलवान योगेश्वर दत्त।
