Chandrayaan-3: इन एक्टर्स के पास है चांद पर प्लॉट, कौन है चांद की जमीन का मालिक

देश हरियाणा

क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी स्टार्स के पास पर भी जमीन है! जी हां। शाहरुख खान से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, कई सिलेब्स हैं, जिनके पास चांद का एक टुकड़ा है। किसी ने खुद खरीदा है तो किसी के फैन ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर दिया है।

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।

सुशांत सिंह राजपूत से लेकर शाहरुख खान के पास है चांद का टुकड़ा

Whatsapp Channel Join

क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके पास चांद का ‘टुकड़ा’ है! जी हां। इन सितारों के पास चांद पर भी जमीन है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।

पहले नंबर पर बॉलीवुड के किंग खान

02 11 2020 srk moon2 21004796

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान भी चांद पर जमीन के मालिक हैं। यह जमीन उन्हें उनके एक फैन ने तोहफे में दी थी। फैन का दावा था कि उसने चांद पर जमीन खरीदी थी और उस खरीद से संबंधित दस्तावेज किंग खान को तोहफे में दे दिए थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने भी खरीदा था प्लॉट

चांद की जमीन पर मालिकाना हक रखने वाले सितारों में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल था। उन्होंने 2018 के दौरान चांद पर एक प्लॉट खरीदा था, जो सी ऑफ मसकोवी में है। इस प्लॉट के लिए सुशांत ने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

sushant Singh Rajput moon

चांद पर कैसे होती है रजिस्ट्री

चांद बेशक किसी और दुनिया में हो, लेकिन उसकी रजिस्‍ट्री यहीं धरती पर ही हो रही है। Lunarregistry.com चांद पर जमीन की रजिस्‍ट्री कराती है। हालांकि वेबसाइट अपने FAQs सेक्शन में साफ साफ लिखती है कि वो चांद पर जमीन की मालिक नहीं है। उनका काम सिर्फ रजिस्ट्री करवाना है, ना कि जमीन बेचना। इस तरह आप अगर चांद की जमीन की रजिस्‍ट्री करवाते हैं, तो उस पर कोई भी व्‍यक्ति मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में सवाल उठा सकता है।