इस वर्ष Char Dham Yatra 2025 प्रारंभ होने में अब कुछ ही दिन रह गए है। बता दें कि सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन कर लाभान्वित होते हैं।
इस यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए अभी से ही प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जानकारी के लिए बता दें कि इस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करवाए जाएंगे। चलिए जानते है कि कब कपाट खुलेंगे?

Char Dham Yatra 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल से होगी। 30 अप्रैल, बुधवार के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025, रविवार के दिन खोले जाएंगे लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख तय नहीं की गई है। महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की जानकारी दी जाएगी।
Char Dham Yatra 2025 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर किये जा सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष 60 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन किये जाएंगे।

जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएंगी, जोकि लगातार 15 दिनों तक 24 घंटे चलती रहेगी। इसके बाद यात्रियों की बुकिंग स्थिति और संख्या को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जाएगा।
इस वर्ष प्रशासन ने चारधाम यात्रा में VIP दर्शन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सरकार और प्रशासन की तरफ से ताजा अपडेट ये है कि यात्रा के शुरू होने के पहले एक महीने तक कोई भी VIP दर्शन नहीं करवाए जाएंगे। VIP भी आम यात्रियों की तरह ही दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।