भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक और उनका शानदार प्रदर्शन विश्व कप में देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनकी डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। सारा तेंदुलकर के साथ लगातार क्रिकेटर का नाम जुड़ रहा है। बल्लेबाज और सारा दोनों ने भले ही इन खबरों पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन दोनों की गुपचुप मुलाकातें इन अफवाहों को और हवा दे रही हैं। एक बार फिर दोनों की मुलाकात चर्चा में आ गई है। एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल से हाल में ही चोरी-छिपे मुलाकात की।
सारा तेंदुलकर बीती रात फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा के घर देखी गईं। उन्हें घर के अंदर जाते और निकलते देखा गया। कहा जा रहा है कि सारा टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल से मिलने पहुंची थी। हालांकि शुभमन वहां थे कि नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। गत दिनों शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल की तारीफ की थी। बताया जा रहा है कि विधु विनोद चोपड़ा ने दोनों को अपने घर पर बुलाया था। खबरें यह भी हैं कि सारा जल्द ही फिल्मों में एंट्री लेने वाली हैं। शायद इसी वजह वो फिल्म मेकर के घर पहुंची थी।

सारा की शुभमन से मुलाकात का वीडियो हो रहा वायरल
हाल में ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें सारा तेंदुलकर एक बिल्डिंग से बाहर आती नजर आ रही हैं। लोगों का दावा है कि वो इस बिल्डिंग में शुभमन गिल से मिलने गई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना शुभमन के नजर आए यह दावा कैसे किया जा रहा है।
दरअसल वीडियो में सारा को एस्कॉर्ट करते एक बॉडीगार्ड नजर आ रहा है। यह वहीं बॉडीगार्ड है, जो शुभमन को एस्कॉर्ट करता है। फैंस ने बॉडीगार्ड को पहचान लिया। वह इसी के आधार पर दावा कर रहे हैं कि सारा शुभमन गिल से मिलने गई थी। दोनों ही वीडियो में नजर आ रहा शख्स असल में किसका बॉडीगार्ड है, यह कह पाना मुश्किल है। वैसे सारा-शुभमन को चाहने वालों की निगाहें काफी तेज हैं। वो ऐसी चीजें इन दिनों झट से पकड़ ले रहे हैं।

स्टेडियम और प्लाजा ओपनिंग में दोनों को लेकर चर्चे
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के वर्ल्ड कप मैच में भी सारा तेंदुलकर पहुंची थी। शुभमन ने उस मैच में शानदार पारी खेली थी। दर्शक दीर्घा में बैठी सारा ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया था। वहीं कुछ दिन पहले अंबानी के नए मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग में भी सारा और शुभमन साथ देखे गए थे। मीडिया ने दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया। इस इवेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी पहुंचे थे।

कॉफी विद करण में बहुत कुछ हुआ था क्लीयर
बता दें कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम काफी समय से आपस में जोड़ कर देखा जा रहा है। दोनों के फैंस में भी इस बात को लेकर चर्चाएं आए दिन गर्म हो रही हैं। गत दिनों कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने सारा अली खान से शुभमन के बारे में सवाल किया था। सारा ने तब इनडायरेक्टली कहा कि आप गलत सारा से सवाल कर रहे हैं। सारा अली खान के इस जवाब से काफी कुछ क्लीयर होता नजर आया था।

भविष्य का फैसला सारा पर निर्भर
बता दें कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है। इससे पहले उनकी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में स्कूलिंग हुई है। सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 54 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कुछ साल पहले भी ऐसी खबरें आई थी कि सारा शाहिद कपूर के अपोजिट डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि तब सचिन तेंदुलकर ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी बेटी अभी पढ़ाई पर फोकस कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सारा आने वाले में वक्त में क्या फैसला लेती हैं यानि भविष्य का फैसला सारा पर निर्भर है।

शुभमन की सफलता के पीछे उनका सालों का संघर्ष और मेहनत
वहीं शुभमन गिल की सफलता के पीछे उनका सालों का संघर्ष और मेहनत है, लेकिन क्रिकेट के अलावा पढ़ाई की पिच पर शुभमन का क्या स्कोर है, आपका यह भी जानना जरूरी है। बता दें कि शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। शुभमन के पिता का नाम लखविंद्र सिंह गिल है, जो कि एक किसान हैं। उनकी मां कीरत गिल गृहिणी हैं। इसके अलावा उनकी बहन का नाम शहनील गिल है, जिनके साथ वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज भी शेयर करते रहते हैं।

शुभमन के घर वालों ने उनके क्रिकेटिंग टैलेंट को बचपन से ही पहचान लिया था। गिल की प्रैक्टिस के लिए उनका परिवार मोहाली शिफ्ट हो गया था, लेकिन क्रिकेट प्रैक्टिस के साथ शुभमन ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। उन्होंने मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से शिक्षा हासिल की है। 17 वर्ष की उम्र में ही उनका अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चयन हो गया था। अंडर-19 विश्व कप 2018 के लिए उन्हें उप-कप्तान भी चुना गया था। जिसके बाद वह लगातार क्रिकेट की दुनिया में सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और पीछे मुड़कर नहीं देखा।