49a004ce20197988d33a4aded5e16cf2

दिल्ली को मिला दिवाली का गिफ्ट, बारिश के कारण प्रदूषण हुआ कम, लोगों ने ली खुली हवा में सांस

Delhi देश बड़ी ख़बर हरियाणा

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पिछले हफ्तेभर से प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हवा में घुले जहर की वजह से आसमान में धुंध छाई रहती है। प्रदूषण से राहत देने के लिए सरकार ने तमाम पाबंदियां लागू कर दी हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई खास राहत देखने को नहीं मिल रही है। इस बीच दिल्ली वालों को बारिश ने राहत दी है। शुक्रवार को सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश की वजह से एक ओर जहां ठंड बढ़ गई वहीं प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी पिछले लंबे समय से शुष्क चल रही है। अक्टूबर में महज एक दिन बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। इसके बाद वीकेंड पर सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी के बाद 11 और 12 नवंबर को ठंडी हवाएं चलेंगी। इनकी गति 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 58 से 88 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को बूंदाबांदी होगी।

rain 29

2 दिन बाद गिरने लगेगा तापमान

Whatsapp Channel Join

मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर के बाद अगले पांच दिनों तक कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। 48 घंटे के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इस बीच गुरुवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है। रायलसीमा और आंतरिक कार्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं, उत्तराखंड में भी 9 और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

2470201a9aca19431e6b5e903c4a47e41658023075 original

मौसम विभाग का अनुमान- कल-परसो चलेंगी तेज हवाएं

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर वालों को बारिश ने थोड़ी राहत दी। गुरुवार देर रात से एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली-एनसीआर में तेज वर्षा हो रही है। बारिश के कारण अब दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार- रविवार को तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है।

RAIN 654daa3fd50fd

12 और 13 नवंबर को मौसम रहेगा साफ

अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 11 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। 11 नवंबर को हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। 12 और 13 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक रह सकता है। 14 और 15 नवंबर को कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है।

weather update forecast 9 november imd rainfall alert delhi punjab uttarakhand heavy rain today delh 1699521250

इन जगहों का इतना एक्यूआई

दिल्ली का एयर इंडेक्स 437, ग्रेटर नोएडा का 439, भिवाड़ी का 410, फरीदाबाद का 410 और गुरुग्राम का 404 रहा। राजधानी में 33 जगहों पर प्रदूषण गंभीर और तीन जगहों पर बेहद खराब रहा। सबसे प्रदूषित जगहों में शादीपुर का एक्यूआई 458, आईटीओ का 450, आर के पुरम का 460, पंजाबी बाग का 461, नेहरू नगर का 464, सेक्टर-8 द्वारका का 459, सोनिया विहार का 450, जहांगीरपुरी 457, रोहिणी 453, वजीरपुर 460, बवाना 466, आनंद विहार 451 और न्यू मोती नगर का एक्यूआई 454 रहा। यह इलाके गुरुवार को इमरजेंसी स्तर के प्रदूषण पर रहे।