दिल्ली

Delhi को मिलेगा नया मुख्यमंत्री: आज होगा नाम का ऐलान, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

देश दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। आज शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बैठक के बाद, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति, फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

del

नए मुख्यमंत्री के लिए ये नाम हैं चर्चा में

  • प्रवेश वर्मा – जिन्होंने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था।
  • विजेंद्र गुप्ता – पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और रोहिणी से विधायक।
  • सतीश उपाध्याय – मालवीय नगर से विधायक और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष।
  • आशीष सूद – जनकपुरी से विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता।
  • रेखा गुप्ता – शालीमार बाग की विधायक और भाजपा की महिला चेहरा।
  • अजय महावर – घोंडा से विधायक, और युवा नेताओं में प्रमुख चेहरा।
  • पवन शर्मा – उत्तम नगर से विधायक, पार्टी के अनुभवी नेता।
  • रविंदर इंद्वाज सिंह (बवाना, SC सीट) और कैलाश गंगवाल (मादीपुर, SC सीट) के नाम भी चर्चा में हैं।
Panipat Municipal Corporation Election: BJP announced its candidates, big shock to big leaders

भाजपा चौंका सकती है!

Whatsapp Channel Join

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चौंका सकता है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जिस तरह पार्टी ने नए और अपेक्षाकृत कम चर्चित नामों को मुख्यमंत्री बनाया, वैसा ही दिल्ली में भी हो सकता है।

रामलीला मैदान में होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होने वाला है। इसमें करीब 50,000 से 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।

समारोह किस तरह बनेगा खास

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, और केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
  • दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है।
  • समारोह स्थल पर तीन बड़े मंच बनाए जा रहे हैं—एक मुख्य मंच, जहां नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल शपथ लेंगे, और दो अन्य मंच, जहां अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठेंगे।
  • दिल्ली के लगभग 12,000 से 16,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का पैटर्न क्या कहता है

भाजपा ने हाल के वर्षों में मुख्यमंत्री चयन के लिए एक विशिष्ट पैटर्न अपनाया है। पार्टी 50 से 60 वर्ष के अनुभवी और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को प्राथमिकता देती है। इसी आधार पर रेखा गुप्ता, जितेंद्र महाजन, आशीष सूद, हरीश खुराना और कैलाश गहलोत जैसे नेताओं का नाम आगे आ सकता है।

रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था युद्धस्तर पर की जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

अन्य खबरें