Dhanteras 2023

Dhanteras 2023 : धनतेरस आज, सोना-चांदी खरीदना शुभ, 5 शुभ योग में खरीदारी रहेगी खास, जानिए शुभ मुहूर्त, राशि अनुसार भी कर सकते हैं शॉपिंग

देश धर्म पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

Dhanteras 2023 : धनतेरस 5 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव (दीपावली) महापर्व का पहला दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस दोपहर 12:35 बजे के बाद शुरू होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस की खरीदारी 10 और 11 नवबंर दोनों दिन की जा सकती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान त्रयोदशी तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस पर आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि, सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान होता है। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे। इस कारण हर वर्ष धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषण और बर्तन की खरीदारी करनी की परंपरा है।

धनतेरस 1

धनतेरस पर की गई खरीदारी से तेरह गुना की वृद्धि होती है। जानिए इस पर्व पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन प्रदोषकाल में यम के निमित्त तिल तेल का दीपक घर के बाहर दक्षिण मुख जलाने से काल, संकट, रोग-शोक, भय-दुर्घटना, अकाल मृत्यु से बचाव होता है।

Whatsapp Channel Join

आमतौर पर लोग धनतेरस को पैसों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह आरोग्य नाम के धन का पर्व है अर्थात मतलब हेल्थ इज वेल्थ। पूरे साल अच्छी सेहत के लिए इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि को पूजा जाता है। विष्णु पुराण में निरोगी काया को ही सबसे बड़ा धन कहा है। सेहत ही ठीक न हो तो पैसों का सुख नहीं उठाया जा सकता है, इसलिए धन्वंतरि पूजा की परंपरा शुरू हुई।

धनतेरस 11

यह रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 10 नवंबर शुक्रवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 12:35 बजे शुरू होकर 11 नवंबर की सुबह तक रहेगा। इसमें अभिजीत मुहूर्त सभी मुहूर्तों में सबसे शुभ माना जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस पर अभितीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा। इनके अलावा शुभ चौघड़िया सुबह 11:59 बजे से दोपहर 1:22 बजे रहेगा। चर चौघड़िया शाम 4:07 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।

धनतेरस 3

यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

शुक्रवार को प्रदोष काल 10 नवंबर को शाम 5:30 से शाम 8:08 बजे तक रहेगा। वृषभ काल शाम 5:47 से 7:47 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान पूजा-अर्चना करना शुभ माना गया है।

धनतेरस 15 1

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। जिसमें शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:07 से 7:43 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:30 से 8:08 बजे तक रहेगा। वृषभ काल 5:47 से 7:43 बजे तक रहेगा।

धनतेरस 13

धनतेरस पर यह चीजें भी खरीदना जरूरी

धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली का महापर्व आरंभ हो जाता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन इनके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीपक, खील-बताशे, गट्टे, श्रीयंत्र, लक्ष्मी यंत्र, कौड़ी, गोमती चक्र, साबुत धनिया, हल्दी और झाड़ू की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

धनतेरस 12

धनतेरस पर महालक्ष्मी व कुबेर पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने का विधान होता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:47 से शाम 7:47 मिनट तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में की गई पूजा मंगलमय जीवन के लिए वरदान मानी गई है।

धनतेरस 2

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा

समुद्र मंथन से निकले भगवान धन्वंतरि के हाथ में अमृत कलश सोने का था, इसलिए बर्तन और सोना खरीदने की परंपरा शुरू हुई। आर्थिक स्थिति के चलते बाद में चांदी और अन्य धातुओं की खरीदी होने लगी। तब से परिवार में समृद्धि की कामना से इस दिन चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां और ज्वेलरी की खरीदारी की जाती है। साथ ही पीतल, कांसे, स्टील व तांबे के बर्तन भी खरीदने की परंपरा है।

धनतेरस 4

राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी करना माना जा रहा शुभ

मेष राशि वालों के लिए चांदी या तांबा के बर्तन और इलेक्ट्रानिक सामग्री खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए सोने के आभूषण, स्टील के बर्तन, हरे रंग के घरेलू सामान और पर्दा खरीदना शुभ रहेगा।

वृष राशि वालों के लिए चांदी या तांबे के बर्तन, वस्त्र और कलश शुभ माना जा रहा है।

कर्क राशि वाले चांदी के आभूषण या पायल, बर्तन और घरेलू इलेक्ट्रानिक सामग्री की खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस 14

सिंह राशि वालों के लिए तांबे के बर्तन या कलश, वस्त्र और सोना खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए गणेश की मूर्ति, सोना या चांदी के आभूषण और कलश खरीदना शुभ माना जा रहा है।

तुला राशि वालों के लिए वस्त्र, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान, चांदी या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरण, सोने के आभूषण, बर्तन, तांबा या मिट्टी के पात्र खरीदना शुभ होगा।

धनु राशि वालों के लिए सोने के आभूषण, तांबे या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना शुभ माना जा रहा है।

कुंभ राशि वालों के लिए सौंदर्य के सामान, स्वर्ण, ताम्र पात्र और जूता-चप्पल शुभ होगा।

मीन राशि वालों के लिए स्वर्ण आभूषण, चांदी या पीतल के बर्तन और इलेक्ट्रानिक उपकरण खरीदना शुभ होगा।