f27b1e7e7f411c86b0a3e76240f192e61671082373954343 original

Dharm-karam : नजर-दोष से भंग हो सकती है घर की शांति, इन उपायों से करें दूर

देश धर्म पानीपत हरियाणा

भारत में बड़ी संख्या में लोग नजर लगने को एक प्राचीन विश्वास मानते है। कहा जाता है कि किसी की बुरी भावना से दूसरे व्यक्ति को हानि हो सकती है। नजर लगने पर व्यक्ति असहज, रोगी या दुखी हो सकता है। नजर उतारने के अनेक उपाय हैं। कुछ समुदायों में नमक या मिर्च का उपयोग करके नजर उतारी जाती है। कुछ लोग नीला या काला धागा या फिर नजर का टीका लगाते हैं।

buri nazar se bachane ka upay

भारतीय संस्कृति में नजर दोष से बचाव के अनेक उपाय प्रचलित हैं। लोग अक्सर अपने घर के दरवाजों पर नींबू और मिर्ची टांगते हैं, ताकि उन पर किसी की बुरी नजर न लगे। यही नहीं, कुछ लोग नजर दोष से बचाव के लिए विशेष प्रकार की चीजें भी पहनते हैं। वहीं आजकल कई तरह के ट्रेंडिंग नजर दोष वाले नेकलेस और ब्रेसलेट भी बाजार में उपलब्ध हैं। मान्यता है कि इसे पहनने से आप पर किसी की बुरी नजर का असर नहीं होगा और यह आपको मानसिक शांति भी प्रदान करेगा। गाड़ी और दफ्तर जैसी जगहों पर भी लोग नजर दोष रोकने के उपाय अपनाते हैं। इससे वह अपनी संपत्ति और व्यवसाय को बुरी नजर से बचा सकते हैं।

jupuri ghar

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु में ऊर्जा होती है। यह घर के सदस्यों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करता है। एस्ट्रो के मुताबिक कहा जाता है कि हमारी कुछ गलतियों के कारण घर में वास्तु दोष पाया जाता है। इस वास्तु दोष के कारण घर में हमेशा वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े रहते हैं, घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि वास्तु दोष के कारण घर में कलह होती है या परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाता है। कुछ वास्तु उपायों को करने से घर की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है।

Whatsapp Channel Join

download 2 1

हल्दी लाएगी ये रंग

वास्तु दोष की समस्या से निजात पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर कुछ उपाय करने चाहिए। घर के वास्तु को दुरुस्त रखने के लिए रोज सुबह घर के मंदिर में अगरबत्ती जलाएं। हल्दी को थोड़े से पानी में मिलाकर इस पानी को घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें। इसके बाद दरवाजे के दोनों ओर से साफ पानी चलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मुख्य द्वार पर हल्दी का पानी छिड़कने से वास्तुदोष दूर होता है। घर को हमेशा साफ रखें। जिस घर में गंदगी होती है, वहां लक्ष्मी जी का कभी वास नहीं होता है।

images 2

कपूर का लाभ

अगर घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, तो रात को सोने से पहले पीतल के बर्तन में कपूर जलाकर पूरे घर को दिखाएं। कपूर के इस उपाय से घरेलू कलेश दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। पति-पत्नी में झगड़ा हो तो रात को सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखें और सुबह जला दें। इसके बाद उनकी राख को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से शांति मिलती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। घर के मुख्यिा को घर में कलह दूर करने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। घर के पास पीपल का पौधा लगाएं और उसकी लगातार देखभाल करें। इससे घर के सदस्यों पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

download 4

छोटे से आकार का नींबू करता है बेहद फायदा

नींबू दिखने में तो छोटा होता है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। सेहत से लेकर ज्योतिष तक नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। एसिडिटी हो या फिर वेटलॉस नींबू काम तो आता ही है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी नींबू बड़े काम की चीज है। पूजा-पाठ और नजर दोष में भी नींबू काफी मददगार साबित होता है। ज्योतिष के अनुसार छोटे नींबू से बड़ी-बड़ी परेशानियां भी हल की जा सकती हैं। लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर सफलता आपसे दूर भाग रही है, तो आप भी नींबू का सहारा ले सकते हैं। माना जाता है कि नींबू में 4 लौंग लगाकर इसे हनुमान मंदिर में भगवान के चरणों में चढ़ा दें। इसके बाद मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

download 1 1