http://citytehelka.in/diamond-league-javelin-me-dusre-sathan-par-rahe-neeraj-chopra/

Diamond League Javelin: दूसरे स्थान से ही नीरज चौपड़ा को करना पड़ा संतोष, इतिहास रचने से महज 0.44 सेंटीमीटर दूर रहे

खेल देश पानीपत हरियाणा

नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने पहली बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। नीरज अगर पहला स्थान हासिल कर लेते तो वह डायमंड लीग खिताब का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

डायमंड लीग 2023 के फाइनल में भारतीय दिग्गज नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे। इस तरह भारतीय दिग्गज को सिल्वर मेडल मिला। जबकि चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर का थ्रो किया।

यह फाइनल में नीरज चोपड़ा का बेस्ट स्कोर रहा, लेकिन भारतीय एथलीट 83.80 मीटर से आगे नहीं बढ़ पाए। चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने अपने आखिरी प्रयास में 84.27 मीटर दूर भाला फेंका। इस तरह जाकुब वादलेच गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे।

Whatsapp Channel Join

नीरज चोपड़ा का 2 अंटेप्ट में स्कोर रहा खाली

फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर 83.74 मीटर भाला फेंका। इस तरह ओलिवर हेलेंडर तीसरे नंबर पर रहे। डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा फॉर्म में नजर नहीं आए। नीरज चोपड़ा का 2 अंटेप्ट में स्कोर खाली रही। इसके बाद बाकी 4 प्रयासों में नीरज चोपड़ा ने 83.80 मीटर दूरी हासिल की। इसके बाद का थ्रो काफी साधारण रहा। चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने पहले ही प्रयास में 84.1 मीटर की दूरी हासिल कर नीरज चोपड़ा के उपर बढ़त बना लिया।

डायमंड लीग में जीता था स्वर्ण पदक

25 वर्षीय नीरज ने पिछले साल डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता था। इस सीजन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने पहली बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। नीरज अगर पहला स्थान हासिल कर लेते तो वह डायमंड लीग खिताब का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

  • ऐसा रहा नीरज का जेवलिन मैच
  • पहला प्रयास: नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। वह पहले राउंड के बाद आखिरी स्थान पर रहे। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच शीर्ष पर कब्जा जमाया। उन्होंने पहले राउंड में 84.01 मीटर दूर थ्रो फेंका।
  • दूसरा प्रयास: नीरज ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने 83.80 मीटर दूर थ्रो फेंका। इसके साथ ही वह दूसरे स्थान पर आ गए। उनके प्रतिद्वंद्वी वादलेच का दूसरा प्रयास फाउल करार दिया गया।
  • तीसरा प्रयास: नीरज का तीसरा थ्रो दूसरे के मुकाबले कमजोर रहा। उन्होंने 81.37 मीटर दूर थ्रो फेंका। वादलेच का तीसरा प्रयास भी फाउल करार दिया गया। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 83.74 मीटर दूर थ्रो फेंका। वह तीसरे स्थान पर आ गए।
  • चौथा प्रयास: नीरज के चौथे थ्रो को फाउल करार दिया गया। ओलिवर हेलेंडर का भी चौथा थ्रो फाउल हो गया। वहीं, पहले पायदान पर चल रहे वादलेच का भी चौथा प्रयास फाउल रहा।
  • पांचवां प्रयास: नीरज ने पांचवें थ्रो में 80.74 मीटर दूर भाले को फेंका। यह तीन सफल प्रयासों में नीरज का सबसे कमजोर थ्रो था। वह पांच राउंड के बाद दूसरे स्थान पर ही थे। हेलेंडर पांचवें थ्रो को ठीक से फेंकने में नाकाम रहे और उसे फाउल करार दिया गया। वहीं, वादलेच ने तीन फाउल थ्रो के बाद इस बार सही थ्रो किया। उन्होंने 82.58 मीटर दूर भाले को फेंका।
  • छठा प्रयास: नीरज चोपड़ा ने छठे और आखिरी थ्रो में 80.90 मीटर दूर थ्रो फेंका। वह वादलेच को पीछे नहीं छोड़ सके और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हेलेंडर ने छठे प्रयास में 80.98 और वादलेच ने 84.24 मीटर दूर फेंका। यह उनका इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वह पहले स्थान पर रहे।

चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने जीता खिताब

इसके बाद जाकुब वादलेच ने छठे प्रयास में 84.27 मीटर की दूरी हासिल कर पहला स्थान हासिल कर लिया। इस तरह भारतीय दिग्गज नीरज चोपड़ा अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर पाए। अगर नीरज चोपड़ा टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहते तो वह दुनिया के तीसरे जैवलिन थ्रोअर होते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिछले साल सितंबर माह में नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग का फाइनल अपने नाम किया, लेकिन इस बार कारनामा दोहराने में नाकाम रहे।