Do Vaastu remedies while waking up

Morning में उठते समय जरूर करें वास्तु उपाय, घर में सुख-स्मृद्धि सहित बरसेगा धन

देश धर्म पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र ऐसे विचार हैं, माना जाता है कि ये व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डाल सकते हैं। अगर इन्हें सही ढंग से अपनाया जाए, तो व्यक्ति को खुशियों और सुख-शांति की अनुभूति हो सकती है। जिस पर आचार्य महेश भारद्वाज से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मुख्य द्वार को साफ करना चाहिए और सजाना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। उन्होंने बताया कि वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

Do Vaastu remedies while waking up - 5

अगर रंगोली नहीं बना सकते हैं, तो सिंदूर या कुमकुम से ऊं और शुभ-लाभ लिखें। जिससे आपके घर में किसी प्रकार का रोग नहीं आता और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है।

Whatsapp Channel Join

Do Vaastu remedies while waking up - 4

जूठे मुंह न जाएं मंदिर, न ही जलाएं आग

ज्योतिष के अनुसार सुबह कुल्ला किए बिना पानी अथवा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही जूठे मुंह मंदिर नहीं जाना चाहिए और आग भी नहीं जलानी चाहिए। ऐसा करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है और आपके काम बनने लगते हैं।

Do Vaastu remedies while waking up 2

गाय को रोटी खिलाने से कार्यों में मिलेगी सफलता

रसोईघर में खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय को खिलाने से भी कहा जाता है। क्योंकि गाय में बहुत सारी देवी-देवताएं वास करती हैं। उन्होंने बताया कि गाय को रोटी खिलाने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। गाय में 36 करोड़ देवी-देवताएं वास करते हैं। गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी-देवता होते हैं और व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है।

Do Vaastu remedies while waking up - 3

तुलसी का करें पूजन

सुबह उठते ही तुलसी का पूजा करने से भी बहुत लाभ होता है। इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी और चमेली का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य का आगमन होता है। ये सभी नियम और उपाय वास्तु शास्त्र से संबंधित हैं और इन्हें अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति की भावना रहती है।

Do Vaastu remedies while waking up -6

Do Vaastu remedies while waking up -7

Do Vaastu remedies while waking up -8