Political turmoil continues in Haryana

Haryana में राजनीतिक हलचल जारी : Dushyant Chautala कुछ विधायकों के साथ Delhi पहुंचे, सरकारी Carcade वापस लौटाया, JJP के 5 विधायक दिल्ली और 5 अन्य MLA पहुंचे चंडीगढ़

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा से जुड़ी एक और बड़ी खबर में सामने आ रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। जननायक जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो दुष्यंत चौटाला के साथ नैना चौटाला, अनूप धानक, रामकरण काला और अमरजीत ढांडा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

बताया जा रहा है कि जजपा के 5 विधायक दिल्ली और 5 अन्य विधायक चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकारी कारकेड वापस लौटा दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा में राजनीतिक हलचल के बीच दुष्यंत चौटाला दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल उनकी तरफ से पार्टी के लिए दो लोकसभा सीटों को लेकर बात चल रही थी।

दुष्यंत 11

इससे पहले सोमवार को दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सूत्रों की मानें तो भाजपा हरियाणा में जजपा को लोकसभा चुनाव में कोई भी सीट देने के मूड में नहीं है। जिसके बाद से ही चर्चा का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं। अगर जजपा को कोई सीट नहीं मिली तो पार्टी सरकार से अपना गठबंधन तोड़कर अलग हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

दुष्यंत शाह

वहीं हरियाणा विधानसभा की स्थिति पर नजर डालें तो सरकार पर कोई खतरा मंडराता नहीं दिख रहा है। वर्तमान में भाजपा के 41 विधायक हैं। इसके साथ ही 7 में से 6 निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ हैं। वहीं हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा का भी सरकार को समर्थन हैं। ऐसे में 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 48 विधायकों का समर्थन है, जबकि सरकार बनाने के लिए 46 के आंकड़े की जरूरत है।

भाजपा जजपा 1 3

इसके अलावा जेजेपी के पास दस और कांग्रेस के पास 30 विधायक है। वहीं एक विधायक इनेलो और एक निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू हैं। उधर सूत्रों की मानें तो जजपा के एक मंत्री सहित 5 विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि जजपा के 5 विधायक चंडीगढ़ में होने वाली भाजपा की बैठक में पहुंच चुके हैं। इनमें देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह, रामनिवास, जोगीराम और रामकुमार गौतम चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।