CUET UG 2024 Exam : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा को लेकर आई एक खबर ने परिजनों से लेकर परीक्षार्थियों तक को अचंभित कर दिया है। सीयूईटी परीक्षा स्थगित होने की सूचना ऐसे फैली कि जिन परीक्षार्थियों के पेपर हैं, उनके अभिभावकों से लेकर वह खुद इधर-उधर इस बात की पुष्टि करते रहे कि उनके शहर में सीयूईटी की परीक्षा होगी या नहीं।
बताया जा रहा है कि सीयूईटी की परीक्षा सिर्फ दिल्ली में नहीं होगी, बल्कि सभी शहरों में निर्धारित समय पर निर्धारित सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं दिल्ली में भी 16, 17 और 18 मई को निर्धारित परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीयूईटी यूजी 2024 के लिए 13 लाख 47 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। सीयूईटी की यह परीक्षा देश ही नहीं दुनिया भर में आयोजित की जाएगी।

बता दें कि सीयूईटी की परीक्षा देश और दुनिया के लगभग 379 शहरों में होनी हैं। इसमें से 26 शहर विदेश के हैं। एनटीए की ओर से अभी 15 मई से 18 मई तक की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से डाउनलोड किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि सीयूईटी परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 15 मई को दिल्ली में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब यह परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य शहर जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रुरुग्राम समेत देश के विभिन्न शहरों में सीईयूटी परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगी।

एनटीए ने मंगलवार देर रात दिल्ली में सीयूईटी परीक्षा के स्थगित होने को लेकर एक नोटिस जारी किया। जिसके बाद सीयूईटी परीक्षा के बारे में तरह तरह की अफवाहें फैलने लगी। बता दें कि एनटीए ने अपने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि 15 मई को दिल्ली में केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट का आयोजन किया जाना था, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे स्थगित किया ग्या। अब इसका आयोजन 29 मई को किया जाएगा। बाकी अन्य शहरों में यह परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होगी।








