ROHIT BAL

Famous फैंशन डिजाइनर Rohit Bal की बिगड़ी हालत, मेंदाता Hospital में एडमिट

देश बड़ी ख़बर बॉलीवुड

फेमस फैंशन डिजाइनर रोहित बल की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली एनसीआर के अस्पताल मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। रोहित को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है।

बॉलीवुड के बेहद फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत बहुत खराब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित बल की हालत सीरीयस है और वे एनसीआर के मेंदाता अस्पताल में आईसीयू में वेटिंलेटर पर है जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। वहीं इस खबर ने रोहित बल के फैंस को काफी दुखी कर दिया है और फैंस फेमस फैशन डिजाइनर के जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे है।

rohit bal 1531470042

2010 में भी पड़ा था दिल का दौरा

Whatsapp Channel Join

मशहूर डिजाइनर को साल 2010 में भी दिल का दौरा पड़ा था। वह पैनक्रिएटिक से भी पीड़िक है। जो पिछले कुछ वर्षों में खराब हो गया है। 62 साल के रोहित की पिछले कुछ महीनों में कई बार तबियत खराब हुई थी और उन्हे अस्पताल  के चक्कर लगाने पड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित बल को शराब की लत और अन्य हैल्थ इश्यू की वजह से रिहैब भी जाना पड़ा था। रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में बल को गंभीर हालत में मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पुराने दोस्त अर्जुन रामपाल भी उनसे मिलने आए थे। हालांकि रोहित इलाज के बाद ठीक भी हो गए थे।

ROHIT

हालत बिगड़ने पर लाया गया मेंदाता अस्पताल

मीडिया से बातचीत में रोहित बल के करीबी दोस्त ने बताया कि रोहित को तीन दिन पहले मॉडल सूरज ढालिया द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम हुई थी और वह बेहोश हो गए थे। उनके पेसमेकर ने सात झटके दिए। उन्हे पहले मूलचंद ले जाया गया और जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें मेदांता ले जाया गया।

rstory 647 060616081610

फैब्रिक और फैंटेसी का मास्टर रोहित बल

रोहित बल ने लगभग तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर राज किया है। उन्होंने कई अवॉर्ड भी हासिल किए है। 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैंशन अवॉर्ड में, और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कारों में भी ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’  चुना गया था। फरवरी 2012 में उन्हें लैक्मे फैशन वीक में ग्रैंड फिनाले डिजाइनर नामिनेट किया गया था। टाइम मैगजीन ने उन्हें भारत का फैब्रिक और फैंटेसी का मास्टर कहा था। रोहित बॉलीवुड में भी काफी फेमस रहे है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना और ईशा गुप्ता तक के कपड़े डिजाइन किए है। फिलहाल फैंस रोहित के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है।