Kisan Andolan 2 Live Updates

Kisan Andolan 2 : किसान संगठन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में तैयार करेंगे रणनीति, SKM के बैनर तले 400 से अधिक संगठनों के जुटने की संभावना

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर हरियाणा

Kisan Andolan 2 Live Updates : हरियाणा-पंजाब के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर किसानों का 31 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर आज वीरवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान-मजदूर महापंचायत होने जा रही है। ऐसे में किसान ट्रेनों और निजी वाहनों से भी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रेसिडेंट अमरदीप सिंह मोहड़ी का कहना है कि महापंचायत में देशभर से 400 से अधिक किसान संगठन भाग लेंगे। महापंचायत में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वहीं दिल्ली पुलिस प्रशासन ने किसान-मजदूर महापंचायत की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि कड़ी शर्तों के बीच रामलीला मैदान में महापंचायत की इजाजत दी गई है।

किसान 34

वहीं किसान संगठनों ने हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों में युवा दिवंगत किसान शुभकरण के गांव से अस्थियों का कलश लाकर कलश यात्रा निकालने का ऐलान किया है। साथ ही आह्वान किया गया है कि 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी में शहीदी समागम का आयोजन किया जाएगा। उधर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज वीरवार को दिन निकलते ही किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, निजी वाहनों और ट्रेनों से दिल्ली जाने के लिए रवाना होने लगे हैं। किसान दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित हो रही महापंचायत में शामिल होने जा रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

किसान 32

बताया जा रहा है कि बुधवार रात पुलिस ने कई किसान नेताओं को अलग-अलग स्थान पर नजरबंद भी किया गया है। किसानों को रोकने के लिए हाईवे से लेकर टोल प्लाजा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। शांतिपूर्ण ढंग से पुलिस किसानों को रोककर वापस लौटा रही है। उधर किसान-मजदूर महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए हैं।

किसान 33

हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों की ओर से बुधवार को ही बयान जारी किया गया था कि महापंचायत के चलते 14 मार्च को ट्रैफिक जाम हो सकता है। पुलिस ने किसानों को 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने और नगर निगम में प्रशासन के सहयोग से पार्किंग स्थान और पानी, शौचालय और एम्बुलेंस जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए एनओसी दे दी है। वहीं किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। आज होने वाली महापंचायत में किसान संगठन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

बॉर्डर 4