रियाणा के जींद में पंजाब बॉर्डर पर दाता सिंह वाला में किसानों और पुलिस में टकराव हुआ है। दातासिंह वाला बॉर्डर पर सुबह साढ़े 12 बजे बजे फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। किसानों ने बॉर्डर पर लगी कंटीली तार उखाड़ दी है। इसके साथ ही सड़क पर लगाई गई कीलों को भी उखाड़ दिया है। फिलहाल पुलिस ने कोई विरोध नहीं किया है। हरियाणा की तरफ पुलिस मुस्तैद है लेकिन किसान पंजाब की तरफ जमा हो रहे हैं। किसानों ने बॉर्डर पर लगाई गई कंटीली तार को उखाड़ दिया है और सड़क के बीच गाड़ी गई कील भी अब दिखाई नहीं दे रही है।
वहीं किसान जब सुबह रणनीति बना रहे थे तो एक सीआईडी कर्मचारी को उन्होंने बंधक बना लिया। पहले सीआईडी कर्मचारी से पूछा कि वह कौन है तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद किसानों को संदेह हो गया और उसे बंधक बना लिया। अब धीरे-धीरे किसान आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद पता चला कि यह गढ़ी थाना में कार्यरत सीआईडी कर्मचारी सतेंद्रपाल है। अभी तक किसानों ने उसे छोड़ा नहीं है। किसानों ने आसू गैस के गोलों से निपटने के लिए बोरियों को पानी में भिगो लिया है तथा ट्रेक्टरों पर स्प्रे करने वाली टंकी भी लगाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। पंजाब की तरफ से किसानों ने बॉर्डर लगाई गई कील उखाड़नी शुरू कर दी हैं। धीरे-धीरे किसान आगे बढ़ रहे हैं।