Vinesh Phogat

Vinesh Phogat के डिस्क्वालिफाई होने पर ये क्या बोल गए ससुर राजपाल राठी

खेल देश हरियाणा

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान Vinesh Phogat के ओवरवेट होने पर पूरा देश सदमें में है। इसी बीच विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि साजिश की बात से इनकार नहीं कर सकता।

सिर्फ 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उसे डिस्क्वालिफाई किया गया है। बालों में ही 300 ग्राम का वजन होता है। अगर इतना ही था तो बाल कटवा देते। विनेश फोगाट का विवाह रेसलर सोमवीर राठी से हुआ है। विनेश ने प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापान की युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। आज तक से बातचीत में विनेश फोगाट के ससुर ने यह प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले विनेश के ससुर ?

विनेश के ओलिंपिक से डिसक्वालीफाई होने पर ससुर राजपाल राठी ने कहा कि हमें जैसे ही यह सूचना मिली दिल बैठ गया। आंखों में पानी आ गया। इतना दुख है कि किसी को बयान नहीं कर पा रहे हैं। विनेश के साथ राजनीति की जा रही है। कुछ लोग शुरू से ही उसके पीछे लगे हुए हैं कि कैसे उसको हराया जाए।

विनेश को मैट पर नहीं हरा पाए तो राजनीति करके नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वजन 100 ग्राम ज्यादा था तो 10 मिनट का समय देते वह अपने बाल कटवा देती 100 ग्राम तो वहां कम हो जाता, लेकिन यह षड्यंत्र के माध्यम से किया जा रहा है। बेटी ने जिंदगी भर इस पल के लिए मेहनत की। उसको इस गंदे तरीके से साजिश कर बाहर किया जा रहा है।

अन्य खबरें