इस एक्टर के सिर से उठा पिता का साया, 98 साल की उम्र में हुआ निधन

देश बॉलीवुड

‘ओएमजी 2’ की सक्सेस इंजॉय कर रहे पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता पंडित बनारसी तिवारी का निधन हो गया है। पंकज के पिता ने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता के जाने से वह बहुत दुख में हैं। इस मुश्किल घड़ी में अक्षय कुमार ने उनका साथ दिया है। दोनों इसी महीने रिलीज फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ में साथ नजर आए थे।

98 साल की उम्र में हुआ निधन

पंकज त्रिपाठी  के पिता के निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन  कुछ लोगों का कहना है कि वह बीमार थे। दूसरी तरफ उनकी उम्र को भी वजह बताया जा रहा है। उनकी उम्र 98 साल थी।

Whatsapp Channel Join

एक ही बार मुंबई आए थे पंकज त्रिपाठी के पिता, कभी नहीं गए थिएटर

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पिता को ये भी नहीं पता कि वो फिल्म दुनिया में क्या काम करते हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता ने कभी थिएटर भी नहीं देखा था।

पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक बार ही मुंबई आए थे। पिता को मुंबई के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आई थी। पंकज त्रिपाठी को अपने माता-पिता से बहुत लगाव था।

पिता को सताती थी चिंता बेटा रोजी-रोटी कमा पाएगा

2018 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। एक्टर ने कहा था कि वह बिहार के गोपालगंज स्थित जिस इलाके से आते हैं, वहां लोग बस दो ही प्रोफेशन जानते हैं- एक तो डॉक्टर और दूसरा इंजीनियर।

पंकज त्रिपाठी एक्टर बन गए  और उन्हें मां और पिताजी का खूब सपोर्ट मिला। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि बस उनके पिता को यही चिंता सताती रहती थी कि बेटा रोजी-रोटी कमा पाएगा या नहीं।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर किया शौक प्रकट

Screenshot 224

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंकज त्रिपाठी के निधन की खबर सुनने के बाद ट्विटर पर लिखा- ‘मेरे मित्र और सह कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुख हुआ। मां बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। ‘ओम शांति’