लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की बैठक जारी

देश बड़ी ख़बर

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की बैठक जारी है। जिसमें प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी शामिल हैं।

हरियाणा कांग्रेस की इससे पहले भी बैठक हो चुकी है जिसमें पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा बीच में ही बैठक से निकल गईं थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके नाम के भावी CM के नारे भी लगाए।

बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने नारेबाजी पर कहा कि नारेबाजी को मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देता और वैसे भी नेताओं के समर्थक तो नारेबाजी करते ही रहते हैं, लेकिन मीटिंग में नारेबाजी करना गलत है।

Whatsapp Channel Join