Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 15 अक्तूबर 2023🌷

🌹 दिन – रविवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – प्रतिपदा🌷 

🌹 नक्षत्र – चित्रा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – वैधृति🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:27 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:48 पर🌷

🌹 प्रथम करण – किमस्तोगना🌷

🌹 द्वितीय करण – बावा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – तुला🌷

🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 170

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

images 1 1

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 171

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

images 1 1

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 172

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार आएगा। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। मन अशान्त रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

images 1 1

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 173

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता एवं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

images 1 1

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 174

व्यर्थ के क्रोध से बचें। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी।

images 1 1

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 175

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के भी योग हैं। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

images 1 1

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 176

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में भी कमी आ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। संचित धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिवार मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

images 1 1

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 177

आत्मसयंत रहें। मन परेशान रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम के अनुसार सफलता संदिग्ध है। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे।

images 1 1

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 178

क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के सहयोग से कोई नए काम का प्रस्ताव मिलेगा।

images 1 1

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 179

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

images 1 1

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 180

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यापार पर ध्यान दें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता संदिग्ध है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

images 1 1

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 181

मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

images 1 1

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏