Ayodhya Shri Ram Pran Pratishtha Program

भगवान श्रीराम के रंग में रंगा Haryana-Punjab, Chandigarh and Himachal Pradesh, शोभायात्रा आज, कल मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर होगा Ayodhya Dham का लाइव प्रसारण

कुरुक्षेत्र देश धर्म बड़ी ख़बर हरियाणा

अयोध्या धाम में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हरियाणा-पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मंदिरों में भी तेजी से तैयारियां शुरू हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर कोई इस पल को यादगार बनाने में जुटा है। भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम में स्वागत को लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी राम भक्तों ने शोभायात्राएं व पद यात्राएं निकालने की तैयारी शुरू कर दी हैं। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं। शहरों का कोना-कोना और मुख्य मार्ग भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत दिख रहे हैं। साथ ही इन प्रदेशों के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, ताकि हर मनुष्य भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सके।

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विभिन्न प्रदेशों में भी धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। कहीं हवन, सफाई अभियान चल रहा है तो कहीं भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही प्रदेश सरकारों ने इस दिन को दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है। हर मनुष्य इस पल का हिस्सा बनने को आतुर है। बता दें कि 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर जहां हरियाणा में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है, वहीं चड़ीगढ़ में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। हालांकि हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। फिर भी कुछ संस्थाएं और स्कूल अपने स्तर पर संस्कृति के इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं। बता दें कि हरियाणा के जिला पानीपत और अंबाला आज भव्य श्रीराम शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, जबकि रोहतक में एक दिन पूर्व हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

हरियाणा

वहीं प्रदेश में सोमवार को पूरा दिन ड्राई-डे घोषित किया गया है। सारा दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। प्रदेश के 15 हजार मंदिरों में स्क्रीन लगाकर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा लाइव दिखाया जाएगा। स्कूलों में रामायण पाठ कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में दीप उत्सव मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यह दिन बड़े सौभाग्य से आया है। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों से पूरे प्रदेश को जुड़कर और रात में अपने घरों में दीपमालाएं प्रज्ज्वलित कर इस भव्य अवसर का साक्षी बनना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

पानीपत 1

पानीपत में सीएम मनोहर लाल करेंगे शोभायात्रा की अगुवाई, कैलाश खेर भजनों से मचाएंगे धमाल

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में रविवार को स्काईलार्क से लेकर सेक्टर 11-12 मोड़ स्थित डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सांस्कृतिक झलकियों के साथ अनेक राममयी झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे प्रारंभ होकर 8 बजे तक जारी रहेगा। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा।

पानीपत

जीटी रोड पर जगह-जगह करीब 56 स्टॉल लगाए गए हैं। शोभायात्रा के लिए भगवान श्रीराम मंदिर का स्वरूप भी तैयार किया गया है। जिसे श्रद्धालु रथ में अपने हाथों से खींचेंगे। जीटी रोड के साथ मुख्य बाजारों को श्रीराम मयी रंग में सजाया गया है। आमजन से लेकर खास लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने को तैयार हैं।

राम यात्रा 2 1

चंडीगढ़ धार्मिक कार्यों में होगा श्रीराम मय

चंडीगढ़ के सभी चौराहों पर भव्य सजावट देखने को मिल रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। ऐसे में शहर के मुख्य बाजारों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ के बड़े मंदिरों में भी स्क्रीन लगाई जा रही हैं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ने 22 जनवरी व संबंधित कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लेकर चंडीगढ़ में 150 क्विंटल लड्डू बनाने की तैयारी चल रही है। कई जगह रामलला का स्वागत के लिए मिठाइयां बनाई जा रही हैं।

हिमाचल.

आतिशबाजी से गूंजेगी हिमाचल प्रदेश की राजधानी

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर 22 जनवरी की शाम को शानदार आतिशबाजी की जाएगी। सूर्यास्त के समय मंदिरों में कीर्तन किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल के सभी प्रमुख शक्तिपीठों मसलन चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, चामुंडा देवी, नैना देवी, चामुंडा देवी, ‌‌वज्रेश्वरी देवी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। शिमला में हनुमान जी के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

राम यात्रा 3

इसके अलावा कालीबाड़ी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शिमला के सभी बड़े मंदिरों में अयोध्या धाम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिसके लिए बड़ी स्क्रीन लगवाई जा रही है। कुछ जगह 21 जनवरी को अखंड रामायाण पाठ शुरू होगा। 22 को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण राम मंदिर शिमला में दिखाया जाएगा। इसी दिन रिज मैदान पर शाम पांच के बाद सामूहिक आतिशबाजी होगी।

राम यात्रा 1 1

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में जलाए जाएंगे 1.21 लाख दीये

बताया जा रहा है कि पंजाब में भी भगवान श्रीराम के स्वागत में शोभयात्रा निकालने की तैयारियां चल रही हैं। अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में शोभायात्रा निकाली जाएंगी। जिसके तहत मुख्य मार्गों को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में 1 लाख 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। सभी शहरों में राम भक्तों की तरफ से बड़ी स्क्रीनें लगवाई जा रही हैं, ताकि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देखा जा सके। अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ, दुर्ग्याणा मंदिर और शिवाला बाग भाइयां व दूसरे बड़े मंदिरों सहित 10 जगह बड़ी स्क्रीनें लगाई जा रही हैं। जिन पर अयोध्या धाम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही सभी जगह भंडारा लगाया जाएगा। वहीं अमृतसर में बच्चों ने श्रीराम की मानव श्रृंखला बनाई है।