live 48 1698015157

LOC पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, जवाबी कार्रवाई के बाद बाकी भागे

देश बड़ी ख़बर हरियाणा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में 21 अक्टूबर को सुरक्षाबलों द्वारा दो आतंकियों को मार गिराने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी सेना ने रविवार 22 अक्टूबर को दी गई। दोनों आतंकी एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे, जो लगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी का सहारा लेकर एलओसी पार करने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी देते हुए डिफेंस प्रवक्ता ने बताया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनपुट दिए थे कि हथियारबंद आतंकियों का एक समूह सीमा के इस पार आने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद सुरक्षाबलों को हाई-अलर्ट पर रखा गया और घुसपैठ निरोधी ग्रिड को मजबूत किया गया।

वहीं शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों के ग्रुप को सेना के अलर्ट ट्रूप ने रोका, जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। बाकी आतंकी वापस अपनी सीमा में लौट गए, वे मरे हुए आतंकियों के शव भी ले गए।

Whatsapp Channel Join

सेना ने चलाया इलाके में सर्च ऑपरेशन
दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना ने शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान घटनास्थल से युद्ध स्तर के हथियार मिले। इनमें दो एके सीरीज की राइफल्स, 6 पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग मिले जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय करेंसी, पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान था। खराब मौसम की वजह से सेना ने रविवार देर रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया, जिसे मौसम साफ होते ही फिर शुरू किया जाएगा।