Meeting of PM Modi and CM Nayab Saini

Haryana के नए CM Naib Singh Saini पीएम दरबार के लिए रवाना, दिल्ली में PM Modi से करेंगे मुलाकात, अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा, Chandigarh हरियाणा निवास से निकले

कुरुक्षेत्र देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच अहम विषयों पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश में नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शपथ लेने के बाद बधाई दी थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नायब सैनी को बधाई। उन्होंने कहा था कि हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनके प्रयासों के लिए उन्हें और उनके मंत्रियों की टीम को शुभकामनाएं।

सेनी मोदी

बता दें कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। जिसे वह सभी के आशीर्वाद से पूरा करेंगे।

Whatsapp Channel Join

नायब 13 2

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यों की भी जमकर सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार की सोच ईमानदार और कार्य दमदार रहे हैं। उन्होंने कहा था कि राज नहीं फकीर हैं, मनोहर लाल देश की तकदीर हैं।

नायब सैनी 12 3

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दाव खेला है। नायब सिंह सैनी को हरियाणा में 11वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। सीएम नायब सैनी ने बुधवार को राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया। जिसमें उन्होंने विश्वास मत पास किया।

खटटर 3

वहीं इससे पहले हरियाणा में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को एक साथ अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई थी। इसके बाद दोपहर को भाजपा की विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए विधायक दल का नेता चुना गया। इस प्रकार एकदम हरियाणा में करीब साढ़े 4 साल से चला आ रहा भाजपा व जजपा का राजनीतिक गठबंधन टूट गया।

नई सरकार 2