चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज, 17 अक्टूबर को ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 24,800 पदों पर भर्तियों के लिए किया गया था।
हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में हुई हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि शपथ ग्रहण से पहले ही इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
HSSC ग्रुप ‘C’ और ‘D’ रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स:
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ग्रुप ‘C’ और ‘D’ भर्ती रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
आयोग ने राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 24,800 खाली पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। रिजल्ट के बारे में और जानकारी के लिए उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस चेक कर सकते हैं।
PGT परीक्षा की नई तिथि घोषित
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर शिक्षकों के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा।