1200 675 20511386 thumbnail 16x9 v

IND vs AFG 2nd T20 : मैदान में घुस युवक ने कोहली के छुए पैर, विराट ने लगाया गले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

खेल देश बड़ी ख़बर हरियाणा

भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में भारत की जीत से ज्यादा चर्चा विराट कोहली के एक फैन की हो रही है।

दरअसल, इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में विराट कोहली जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो उनके एक फैन ने हद ही पार कर दी। रविवार को खेले गए मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कोहली का एक फैन मैदान में घुस गया। इस फैन ने पहले कोहली के पैर छुए और फिर उन्हें गले लगाया। हालांकि, तुरंत ही सुरक्षा अधिकारियों ने इस फैन को पकड़ लिया और मैदान से बाहर निकाला।

पहले भी कई बार हो चुका है ऐसा

Whatsapp Channel Join

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कई बार हो चुका है, जब फैन चहेते क्रिकेटर को गले लगाने या उनके पांव छूने के लिए मैच के दौरान सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए अपने चहेते क्रिकेटर के पास चले गए है। भारत अफागानिस्तान दूसरे टी20 के दौरान भी एक युवक होल्कर स्टेडियम के मैदान में फील्डिंग कर रहे विराट कोहली के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया।

n9epohgg virat kohli 625x300 15 January 24

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कोहली के इस फैन को मैदान से हिरासत में लेकर तुकोगंज पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि युवक के पास मैच का टिकट था और उसने नरेंद्र हिरवानी गेट से होलकर स्टेडियम में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया  कि युवक कोहली का बड़ा फैन प्रतीत होता है और वह कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था। अधिकारी ने बाताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर मामले में आगामी कदम उठाये जाएंगे।

भारत ने जीती टी20 सीरीज

मैच की बात करें तो भारत ने यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की शानदार अर्धशतक पारियों के दम पर दूसरे टी20 मुकाबले में अफागिस्तान को 26 गेंदें बाकी रहते हुए 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया।

भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की। जायसवाल ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि दुबे ने 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। भारतीय कप्तान रोहित का यह 150वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले मेंस खिलाड़ी बने हैं। विराट और रोहित की 14 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वापसी हुई है।