IND VS IRE: बारिश की भेंट चढ़ा सीरीज का आखरी मैच, भारत ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

खेल देश

भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा।  इसके बावजूद भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही। भारत-आयरलैंड तीसरे टी20 मुकाबले दिन डबलिन में लगातार बारिश होती रही। जिसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है।  यह मुकाबला डबलिन में खेला जाना था, लेकिन वहां लगातार बारिश होती रही। जिसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। इस तरह भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा।

लगातार बारिश के बाद रद्द करना पड़ा मैच

Whatsapp Channel Join

लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने स्थानीय समयनुसार 5.45 मिनट पर ग्राउंड का निरीक्षण किया। जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला किया गया।  भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण अंपायरों ने तकरीबन 10.30 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया। इस तरह भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया।

सीरीज में भारत के लिए कई सारी पॉजिटिव चीजें रहीं

भारत के लिए इस सीरीज में कई सारी पॉजिटिव चीजें रहीं। इसमें सबसे अहम जो रहा है वह है जसप्रीत बुमराह की वापसी। एशिया कप का 30 अगस्त से आगाज होगा है। ऐसे में बुमराह का फिट होना टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की बात है। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से भी टीम इंडिया की बॉलिंग डिपार्टमेंट मजबूत हुआ है। भारतीय टीम ने रिंकू सिंह जैसे उभरते हुए खिलाड़ी को इस सीरीज में मौका दिया। रिंकू सिंह ने भी निराश नहीं किया और दूसरे मैच में ही प्लेयर ऑफ मैच का खिताब नाम किया।

भारत ने 2-0 से अपने नाम की सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 18 अगस्त को खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने मेजबान आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से हराया था। जसप्रीत बुमराह की अगुावई वाली टीम इंडिया को 2 रनों से जीत मिली थी।  दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 20 अगस्त को खेला गया। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मेजबान आयरलैंड को 33 रनों से हराया। इस तरह 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने आयरलैंड को हराया। जबकि तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।