अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है। जिसमें घटना 4 फरवरी को घटित हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में छात्र को 3 लोगों ने पीटा, उसका फोन छीना और उसे घायल कर भाग गए।
बता दें कि छात्र सैयद मजाहिर अली भारत के हैदराबाद का रहने वाला है और अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद उसकी पत्नी ने भारतीय विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है। उसने मंत्री से बेहतर इलाज की मांग और तीनों बच्चों के साथ अमेरिका भेजने की अपील की है। मजाहिर घर से खाना लेने के लिए निकला था, लेकिन फिर हमला हुआ। जिसके बाद कुछ लोग उसकी मदद के लिए आए, लेकिन फोन और अन्य सामान को छीनकर हमलावर भाग गए। जनवरी 2024 से अब तक अमेरिका में चार भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। जिनमें एक श्रेयस रेड्डी, नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन शामिल हैं। उनमें से कुछ की मौत की वजह समझ में नहीं आई है।

अकुल धवन की मौत का कारण ठंड लगने बताया गया है। उसके गायब होने के बाद उसके माता-पिता ने यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। नील आचार्य की मौत के पीछे भी सटीक कारण नहीं सामने आया है। विवेक सैनी को एक बेघर व्यक्ति ने हमला कर हत्या की। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
