Ivory is more expensive than gold

Gold से भी महंगे हाथीदांत, कैसे होती थी बहुमूल्य वस्तुएं निर्मित, कहां पाए जाते हैं White Elephants, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाथीदांत का Trade Banned

गुरुग्राम देश पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हाथीदांत या गजदंत हाथी के उन दो दांतों को कहते है, जो हाथी के मुंह से बाहर निकले होते हैं और बहुमूल्य माने जाते हैं। पुराने समय में इनसे कई प्रकार की बहुमूल्य वस्तुएं निर्मित की जाती थी। यहां तक की मनुष्य के नकली दांत भी इनसे बनते थे। हाथीदांत के कारण हाथियों का अवैध शिकार किया जाता है तथा उनकी संख्या तेजी से गिरने के कारण वह जंगल में संकटग्रस्त हो गए हैं। यहीं कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाथीदांत के व्यापार पर रोक लगा दी गई हैं।

बता दें कि हाथीदांत के कई सजावटी और व्यावहारिक उपयोग हैं, जिनमें हाथ में पहनने की चूडियां, कंगन, गहने, रखने के बक्से आदि शामिल हैं। प्लास्टिक के र्इजाद से पहले, यह बिलियर्ड गेंदों, पियानो, चाबियों, स्कॉटिश, बैगपाइप, बटन और विस्तृत सजावटी सामान के लिए इस्तेमाल किया गया था। फिर हाथीदांत के लिए कृत्रिम विकल्प विकसित किए गए। प्लास्टिक पियानो चाबियों को पियानों के जानकार एक निम्न विकल्प मानते हैं। हालांकि हाल में विकसित अन्य कृत्रिम सामग्री हाथीदांत से बनी पियानों चाबियों का बेहतर अहसास कराती हैं। हाथीदांत सोने के आभूषणों से भी अधिक महंगे पड़ते हैं।

Ivory is more expensive than gold - 2

थाईलैंड में सफेद हाथियों की दुर्लभ प्रजाति

Whatsapp Channel Join

सफेद हाथियों की एक दुर्लभ प्रजाति हैं। हाथियों की ये प्रजाति थाइलैंड में पाई जाती हैं, लेकिन इसके अलावा भी यह अन्य देशों म्यांमार, लाओस समेत कुछ अन्य एशियाई देशों में भी सदियों से पाया जाता रहा हैं। थाईलैंड समेत सभी देश जहां हाथी पाए जाते हैं, इसे स्मृद्धि का प्रतीक मानते हैं। थाईलैंड के राज घराने के भी झुकाव सफेद हाथियों की ओर लंबे समय से रहा हैं। अभी भी वहां के शाही दरबार में सफेद हाथी मौजूद हैं। सफेद हाथी सिर्फ रंग के आधार पर ही अन्य हाथियों से अलग है, बाकी सभी चीजे एक जैसी ही हैं।

Ivory is more expensive than gold - 3

50 से 70 वर्ष तक जीवित रहता है हाथी

हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी हैं। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी हैं। आज हाथी जमीन का सबसे बड़ा जीव है। हाथी का गर्भ काल 22 माह का होता हैं, जो कि जमीनी जीवों में सबसे लम्बा हैं। जन्म के समय हाथी का बच्चा करीब 104 किलो का होता हैं। हाथी अमूमन 50 से 70 वर्ष तक जीवित रहता हैं। हालांकि सबसे दीर्घायु हाथी 82 वर्ष का दर्ज किया गया हैं। सबसे बड़े हाथी अफ्रीका में देखने को मिलते हैं। दक्षिणी अफ्रीकी देश में हाथियों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी हैं, यहां करीब 1.3 लाख हाथी हैं।

Ivory is more expensive than gold - 4

Ivory is more expensive than gold - 6