हरविंद्र कल्याण

कल्याण ने किया Gujrat विधानसभा का दौरा, प्रदेश स्पीकर से साझा की विधायी कामकाज की जानकारी

देश हरियाणा

Haryana विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को Gujrat विधान सभा पहुंचकर वहां के विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों के बीच विधायी कामकाज, संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न परंपराओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

कल्याण ने गुजरात विधानसभा का निरीक्षण भी किया, जिसमें उन्होंने विधानसभा के समक्ष समितियों की कार्यप्रणाली, विधायी कामकाज और वहां चल रहे अभिनव प्रयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय ई विधान एप्लिकेशन और नेवा सेवा केंद्र का मुआयना किया और गुजरात विधानसभा में उपयोग हो रही तकनीकों के बारे में संबंधित स्टाफ से बातचीत की।

इससे पहले, कल्याण ने साबरमती आश्रम का भी दौरा किया

0497f8df 9a0b 4a52 8e70 8cd65c095fca

हरविंद्र कल्याण ने साबरमती आश्रम का दौरा किया, जहां उन्होंने बापू की प्रतिमा को नमन किया और आश्रम में स्थित प्रार्थना स्थल, पुस्तकालय, संग्रहालय, खादी आश्रम और गांधीजी के प्राचीन निवास स्थान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता की राह दिखाई है और उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने कि स्वतंत्रता संग्राम के समय में थे। साबरमती आश्रम के प्रबंधकों ने बापू की यादों को बहुत ही उत्तम तरीके से संजो रखा है।

इस अवसर पर कल्याण ने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता की राह दिखाई है। उन्होंने भारत के शाश्वत मूल्यों की रक्षा करते हुए उन्हें आधुनिक समय की जरूरतों के अनुसार युगानुकूल बनाया। गांधीजी सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने कि स्वतंत्रता संग्राम के समय में थे। साबरमती आश्रम के प्रबंधकों ने बापू की यादों को बहुत ही उत्तम तरीके से संजो रखा है। इस आश्रम का हर कण बापू द्वारा प्रतिपादित जीवन मूल्यों की सुगंध बिखेरता है।”

Read More News…..