पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक पार्टियों में लगातार बयानबाजी का दौर चल रहा है। पार्टियों के राजनीतिज्ञ एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने अपने बयान में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी नाकामियों को छूपाने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी विकास की नहीं बल्कि कोरा झूठ फ़ैलाने की ग़लत राजनीति करती है।
दिल्ली में आई बाढ़ के लिए केवल और केवल दिल्ली सरकार जिम्मेदार – कंवरपाल गुर्जर
हरियाणा भाजपा सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बाढ़ के पानी पर गैर जिम्मेदार बयान दे रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री केवल खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार के ऊल-जलूल बयान दे रहे हैं।
हथिनीकुंड बैराज से केवल 3 लाख क्यूसेक से 3.5 लाख क्यूसेक पानी ही यमुना में छोड़ा गया था। पिछले वर्षों में 7 लाख क्यूसेक से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जब तो दिल्ली में बाढ़ नहीं आई परंतु केवल 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से दिल्ली में इतनी बाढ़ आई तो इसका सीधा मतलब है कि वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो कार्य बाढ़ बचाव के लिए करने थे वह उसने नहीं किया।
भाजपा की सरकार ने समय रहते किए बाढ़ बचाव के कार्य
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने समय रहते बाढ़ बचाव के कार्यों को शुरू कर दिया था। जिससे बाढ़ का पानी जल्दी ही उतरने लगा परंतु कई जगह लोकल बारिश ज्यादा होने और नदियों का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से कुछ ही इलाकों में पानी जरूरत से ज्यादा आ गया। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि वर्ष 2019 में जेजेपी पार्टी से सरकार बनाने के लिए समझौता किया गया था। जो अभी तक चल रहा है आगे भी भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वह सभी को मंजूर होगा।

