Khan Sir

Khan Sir को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भीड़ के बीच से पकड़ा, जानें वजह

देश बड़ी ख़बर

पटना के प्रख्यात शिक्षक Khan Sir को शुक्रवार शाम पुलिस ने गर्दनीबाग में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह 70वीं बीपीएससी पीटी में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान छात्र नेता दिलीप को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने खान सर को प्रदर्शनकारी भीड़ के बीच से उठाकर गर्दनीबाग थाने में बंद कर दिया।

क्या है विवाद?
अभ्यर्थी बीपीएससी 70वीं पीटी में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया उनके लिए अन्यायपूर्ण है। हालांकि, बीपीएससी के चेयरमैन रवि मनु भाई परमार ने स्पष्ट किया कि 70वीं पीटी में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं हुआ है और यह अगली परीक्षा यानी 71वीं पीटी से लागू होगा।

चेयरमैन का बयान
बीपीएससी चेयरमैन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि बेवजह प्रदर्शन करने के बजाय परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने कहा, “जब परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में हुई है, तो नॉर्मलाइजेशन का सवाल ही नहीं उठता। विज्ञापन में पहले से सभी सूचनाएं दी गई थीं।”

Whatsapp Channel Join

खान सर का समर्थन
छात्रों का कहना है कि खान सर ने हमेशा उनकी आवाज को बुलंद किया है। उनकी गिरफ्तारी ने छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि उनकी शिकायतों को सुना जाए और खान सर को रिहा किया जाए।

पटना में बढ़ा तनाव
खान सर की गिरफ्तारी और बीपीएससी विवाद ने पटना में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। छात्रों ने साफ किया है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और जल्द ही बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

अन्य खबरें