KR Poonia

KR Poonia का निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, देवीलाल सरकार में बने थे मंत्री, IAS-IPS भी रहे

देश बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री KR Poonia का निधन हो गया है। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने पंचकूला स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे पूनिया का निधन हरियाणा राजनीति में एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

कृपाराम पूनिया मूल रूप से झज्जर के साल्हावास गांव के निवासी थे और उनके परिवार में 5 बेटे और एक बेटी हैं। उनके भाई बी एल पूनिया राज्यसभा सांसद हैं। पूनिया ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1986 में की थी, जब उन्होंने देवीलाल सरकार के समय कमिश्नर पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने लोकदल से बरोदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 50,882 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की थी।

उद्योग मंत्री से लेकर IAS तक का सफर
कृपाराम ने 1964 में पंजाब और हरियाणा के पहले डायरेक्ट IPS अधिकारी के तौर पर कार्य शुरू किया था। इसके बाद वह IAS बने और 1970 में जींद के डीसी के पद पर कार्य किया। वह कई प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे, जिसमें हिसार के कमिश्नर और कोऑपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार का पद भी शामिल था।

Whatsapp Channel Join

राजनीतिक सफर
1987 में देवीलाल सरकार में उद्योग मंत्री, खदान मंत्री और पर्यटन मंत्री बने। 1991 में, वह कांग्रेस में शामिल हो गए और बाद में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से भी जुड़ने का प्रयास किया। हालांकि 2005 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने पार्टी बदलते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा को समाप्त कर दिया था।

अंतिम यात्रा
कृपाराम पूनिया का अंतिम संस्कार आज मनी माजरा स्थित शिवपुरी क्रिमिनेशन ग्राउंड में किया गया। उनके निधन के साथ ही हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है।

अन्य खबरें