RESULT

LIVE : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव, भाजपा और गठबंधन में कड़ा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी

देश झारखंड राजनीति विधानसभा चुनाव

LIVE : 23 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे से महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने दोनों राज्यों में बढ़त बना ली है।

महाराष्ट्र विधानसभा (288 सीट) में जादुई आंकड़ा 145 सीटों का है, जिसे महायुति ने पार कर लिया है। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को महायुति के सामने संघर्ष करना पड़ रहा है। झारखंड विधानसभा (81 सीट) में 42 सीटों पर बहुमत होगा। सुबह से भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन अब इंडिया गठबंधन ने पलटवार किया है।

इन विधानसभा चुनावों के साथ 15 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं। वायनाड से प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं। इस बार महाराष्ट्र में 66% मतदान हुआ, जो 1995 के बाद सबसे अधिक है। 2019 के चुनाव में 61.1% मतदान हुआ था।

Whatsapp Channel Join

मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी आगे चल रहे हैं। इस सीट से एनसीपी के नवाब मलिक पिछड़ गए हैं। माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत आगे चल रहे हैं। यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं।

जामताड़ा से मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सेकेंड राउंड में 7500 वोटों से आगे। भाजपा प्रत्याशी और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पीछे चल रही हैं। सीता लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। दुमका से लोकसभा चुनाव हार गई थीं।

विधानसभा चुनाव के रुझानों में झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। झारखंड चुनाव में इंडिया गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहा है। अभी एनडीए 28 सीटों पर आगे लीड कर रहा है। अन्य 2 सीटों पर आगे है।

गांडेय सीट से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आगे चल रही हैं। कल्पना ने इस सीट पर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। वह JMM की स्टार प्रचारक बनकर उभरी हैं। उनके सामने भाजपा की मुनिया देवी हैं।

बोकारो की चंदनकियारी सीट से दो बार से विधायक अमर बाउरी पीछे चल रहे हैं। उनको भाजपा की तरफ सीएम फेस भी माना जाता है। JMM के उमाकांत रजक आगे चल रहे हैं।

क्या कहते हैं रुझान?

  • महाराष्ट्र: महायुति (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया।
  • झारखंड: भाजपा बढ़त पर है, लेकिन इंडिया गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी है।

चुनाव का अंतिम परिणाम जल्द
महाराष्ट्र और झारखंड के साथ-साथ उपचुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएंगे। अपडेट्स के लिए सिटी तहलका न्यूज के साथ बने रहें।

अन्य खबरें