Untitled design 63

Manmohan singh: नियति या संयोग?  पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म और मृत्यु की एक ही तारीख

देश दिल्ली हरियाणा

Delhi भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन 26 तारीख से गहराई से जुड़ा रहा। 26 सितंबर 1932 को जन्म लेने वाले मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर 2024 को अंतिम सांस ली। यह अद्भुत संयोग लोगों को चकित कर रहा है और उनके जीवन के सफर को लेकर नई चर्चा का विषय बन गया है।

IMG 20241226 WA0023 1

डॉ. सिंह का जीवन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय रहा। 26 सितंबर 1932 जन्म लेने वाले इस नेता ने देश को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया। लेकिन 26 दिसंबर को उनका निधन उनके जीवन के साथ इस तारीख के गहरे संबंध को दर्शाता है।

यह 26 का संयोग महज एक तारीख नहीं, बल्कि उनके जीवन की एक अनूठी कहानी बन गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक, यह तारीख अब हमेशा भारतीय इतिहास में दर्ज रहेगी। उनका योगदान और उनकी यादें हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Whatsapp Channel Join

रात 9.51 बजे ली अंतिम सांस

एम्स के मीडिया सेल की तरफ से जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम अचानक घर पर बेहोशी की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स, नई दिल्ली लाया गया। डॉ. मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे एम्स में आपातकालीन चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया। सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबरें