PM Modi Meerut Rally Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलांयस देश की अखंडता और एकता को तोड़ते रहे हैं। तमिलनाडु से कुछ किलोमीटर दूर एक टापू दीप है, यह द्वीप सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ हमारे पास था, लेकिन कांग्रेस ने चार पांच दशक पहले कह दिया यहां कुछ नहीं होता। मां भारती का एक अंग कांग्रेस ने काट दिया और भारत से अलग कर दिया। कांग्रेस के पाप का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी की बात आती है तो मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं। क्या मां भारती का टुकड़ा करने वाला इंडी गठबंधन देश का भला कर सकता है। इंडी गठबंधन वाले न देश के जवानों और न किसानों का हित सोच सकते हैं।
यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहली रैली को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा, लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कहीं बिस्तर और कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। वाशिंग मशीन से पैसों के ढेर निकल रहे हैं। आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही। इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वह गरीबों को लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि आज मोदी पूरी ताकत से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंच पर सहयोगी दलों के 4 नेता मौजूद रहे। इनमें आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद शामिल हैं।

इससे पहले मंच पर पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनंदन किया। इसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी को हल भेंट किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें राम मंदिर का मॉडल भेंट किया। वर्ष 2014 और 2019 के बाद यह तीसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री ने वेस्ट यूपी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। भाजपा ने रैली को भारत रत्न चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में दो लाख से ज्यादा गोदाम बनाए जा रहे हैं, एनडीए सरकार आपके पैसे बचे इस दिशा में काम कर रही हैं। हम नई योजना लेकर आ रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आपके घर की बिजली का बिल जीरो, हर परिवार को फ्री बिजली मिलेगी। सोलर प्लांट लगाने को 75 हजार की मदद सरकार करेगी। सरकार बनते ही इस काम को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार है, देश का पहला नमो भारत कोरिडोर दिल्ली से मेरठ तक बना है। मेरठ मेट्रो पर काम-एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। रोजागार के अवसर बनेंगे, भाजपा और आरएलडी और घटक दलों ने रैली में मेहनत की है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अरुण गोविल, राजकुमार सांगवान, संजीव बालियान, भाई चंदन, प्रदीप चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने को प्रार्थना करने आया हूं। गर्मी कितनी क्यों न हो वोट डालने जरूर निकालना है। आपका वोट विकसित भारत के लिए होगा, घर-घर जाना और कहना कि हमारे मोदी आए थे, आपको प्रणाम भेजा है। घर-घर प्रणाम भेज दिया।

