mansoon

Haryana में आज से मानसून की एंट्री, इन जिलों में अगले 3 दिन तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देश पंजाब हरियाणा

Haryana में आज मानसून के आने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 2 दिनों से पंजाब और हरियाणा में हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हरियाणा में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। वहीं, पंजाब में सभी शहरों का तापमान 39 डिग्री से नीचे गिर गया है। यहां, औसतन तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है। हिमाचल के रास्ते पंजाब के पठानकोट में गुरुवार शाम को मानसून आ गया। अनुमान है कि आज मानसून पंजाब के कुछ और जिलों के अलावा चंडीगढ़ में भी दस्तक दे देगा। पिछले 6 दिनों से मानसून झारखंड से आगे नहीं बढ़ रहा था, लेकिन एक ही दिन में मानसून ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में भी दस्तक दे दी है।

हरियाणा के जिलों में बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में बादल गरजने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह तेज बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

पंजाब के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है।

हिमाचल में भी यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मध्य और निचले सभी जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ ऊंचाई वाली जगहों पर भी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में मानसून 29 जून को आने का अनुमान था, लेकिन यहां 2 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है।

अन्य खबरें