Nitish Kumar Resign

Bihar Politics : Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, BJP के साथ सरकार बनाने का दावा, शाम तक ले सकते हैं शपथ

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति

Nitish Kumar Resign :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 537 दिन के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बता दें कि नीतीश कुमार ने इससे पहले 9 अगस्त 2022 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद उन्होंने राजद और कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी। अब वह इस्तीफे के बाद भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। बता दें कि नई सरकार में जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपे अपने इस्तीफे में बताया है कि उन्होंने महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्हें चारों तरफ से राय मिल रही थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बिहार में जो सरकार चल रही थी, उसे समाप्त कर दिया गया है। नीतीश कुमार का कहना है कि यहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। गठबंधन में स्थिति ठीक नहीं थी। कुछ काम भी नहीं हो पा रहे थे। अब वह नए गठबंधन के साथ बिहार में विकास की बहार लगाएंगे।

नीतीश कुमार

नीतीश कुमार का कहना है कि पहले गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाया गया था। उन्हें इसमें आकर हालात ठीक नहीं लगे। हम लोग इतनी मेहनत कर रहे थे, लेकिन सारा श्रेय दूसरे लोग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कि आज इस्तीफा दे दिया है और अलग हो गए है। अब हम लोग नए गठबंधन में जा रहे हैं। पहले जो पार्टियां एक थीं (जदयू और भाजपा), वह आज जो फैसला लेंगी, उस पर आगे बताया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

नीतीश इस्तीफा

वहीं नीतीश कुमार के इस कदम को इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि इंडिया गठबंधन का सूत्रधार वह खुद थे। वहीं सूत्रों की मानें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में भाजपा का उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि चिराग पासवान को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

नीतीश कुमार 1