Happy Birthday Parineeti Chopra

Happy Birthday Parineeti Chopra : कभी नौकरी के लिए भटकने वाली bollywood actress की यूं बदली किस्मत, बैंकिंग सेक्टर में थी जाने की इच्छा

अंबाला देश बॉलीवुड हरियाणा हरियाणा की शान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्तूबर 2023 को अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ खास अंदाज में अपनी बहन परिणीति चोपड़ा को बर्थडे विश किया है। यह साल परिणीति के लिए प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी जबरदस्त रहा है। बीते महीने सितंबर में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंधी और इस महीने अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सिनेमा घरों में रिलीज हुई।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 में हरियाणा के जिला अंबाला में पंजाबी परिवार में हुआ। परिणीति इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हाइएस्ट पेड हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के बल पर पर्दे पर सिक्का जमाया है। इतना ही नहीं मिसेज चढ्डा मल्टी टैलेंटेड भी हैं, जो अभिनय करने के साथ अच्छी सिंगिंग भी करती हैं। यह अदाकारा कभी फिल्मी दुनिया में नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर में अपने हाथ अजमाना चाहती थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया तक ले आई।

परी 2

दरअसल कॉलेज खत्म करने के बाद उन्होंने लंदन में इंवेस्टमेंट बैंकर की नौकरी भी की थी, लेकिन वर्ष 2009 में मंदी की वजह से उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने देश भारत की ओर रूख किया। परिणीति चोपड़ा ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह कभी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी और अच्छा खासा नाम कमा लेंगी। बॉलीवुड एक्टर को अनुष्का शर्मा, रणबीर सिंह, अथिया शेट्टी सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने परिणीति चोपड़ा को अपने तरीके से विश किया है।

Whatsapp Channel Join

परी 3

प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा प्यार और आनंद से घिरी रहने की दी शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पर बहन परिणीति चोपड़ा को स्पेशल तरीके से जन्मदिन विश किया। प्रियंका ने परिणीति की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं तिशा। आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगी।

परी 4

भाई शिवांग ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखे भावुकता वाले शब्द

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति संग शादी की कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा कि उस बच्चे को जो अब इतना छोटा नहीं है, वो बच्चा जिसे मैं पागलपन से परेशान करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हें बहुत याद करता हूं।

परी 8

शायद लंदन में परवान चढ़ी राघव-परिणीति की लव स्टोरी

बता दें कि परिणीति और राघव एक-दूसरे को डेट करने से पहले ही कई सालों से जानते थे। राघव-परिणीति की लव स्टोरी शायद लंदन में परवान चढ़ी, क्योंकि दोनों वहां के कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। परिणय सूत्र में बंधने के बाद परिणीति चोपड़ा का यह पहला बर्थडे है, इसलिए उनके पति और आप सांसद राघव चड्ढा ने उन्हें विशेष उपहार भी दिया है।

परी 5

अमर सिंह चमकीला में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इम्तियाज अली के द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो प्रसिद्ध पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला के इर्द-गिर्द घूमती है। आखिरी बार एक्ट्रेस को अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू में देखा गया था।

परी 6

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बीते 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेज होटल में आप नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए हैं। इस शादी में फैमिली, बॉलीवुड सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी। हाल ही में परिणीति की फिल्म मिशन रानीगंज भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा परिणीति फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आएंगी।

परी 7

पहली ही फिल्म में मिला था सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार

हिंदी फिल्मों में दिखाई देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लोग प्यार से परी के नाम से भी पुकारते हैं। वह अपना करियर इंवेस्‍टमेंट बैंकिग में बनाना चाहती थी, लेकिन मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जब वह भारत लौंटी तो उन्‍होंने पब्लिक रिलेशन कंसल्‍टेंट के तौर पर यशराज फिल्‍मस के साथ काम शुरू किया। उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार भी मिला।

परी 9

यह है बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जीवनी

पृष्‍ठभूमि :-

परिणीति चोपड़ा का जन्‍म हरियाणा के जिला अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा है और मां का नाम रीना चोपड़ा है। उनके दो भाई भी हैं, जिनका नाम शिवांग और सराज है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा उनकी कजिन्‍स हैं।

शिक्षा :-

परिणीति चोपड़ा की शुरूआती पढ़ाई कान्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। 17 साल की उम्र में वह लंदन चली गई, जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त की।

विवाह :-

परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में शादी की।

परी 10

करियर :-

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में वर्ष 2011 में आई फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से अपने अभिनय करियर की शुरुवात की थी। उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत सहायक अभिनेत्री के तौर पर हुई थी। उनके काम की आलोचकों ने भी तारीफ की। वह फिल्‍मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करती हैं।

इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इश्कजादे में लीड रोल निभाया। यह उनकी दूसरी फिल्म थी। यह कमर्शियल तौर पर सफल भी थी। साथ ही इसे समीक्षकों ने भी सराहा। इसके बाद साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस, और वर्ष 2014 में हंसी तो फंसी फिल्म में भी परिणीति चोपड़ा के काम को काफी सराहना मिली।

इन दिनों विवाह के बाद परिणीति कुछ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। परिणीति की पिछली रिलीज फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ थी, जो कि असफल रही। आशा है कि आने वाले समय में यह अदाकारा और भी अच्छी फिल्में अपने प्रशंसकों के लिए लेकर आएंगी। हाल ही में इनकी 3 फिल्में द गर्ल ऑन द ट्रेन  जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, संदीप और पिंकी फरार और साइना नेहवाल की बायोपिक साइना में भी वह लीड रोल में नजर आई हैं।