PM Modi Distribute Creators Award

National Creators Award : PM Modi बोलें ऐसा पहली बार हुआ, Jaya Kishori और Maithili Thakur सहित यह 23 युवा राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार से पुरस्कृत

देश पलवल बड़ी ख़बर मनोरंजन हरियाणा

PM Modi Distribute Creators Award : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को पहली बार राष्ट्रीय रचनाकार (नेशनल क्रिएटर्स) पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार बांटे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। इससे उन्हें मोटिवेशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रेरित करने वाला कंटेट समाज में बदलाव लाता है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार के लिए सार्वजनिक सहभागिता भी देखी गई। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद 3 अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

बता दें कि राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है। इसकी शुरुआत सकारात्मक बदलाव लाने के लिए की गई है। इससे रचनात्मकता का उपयोग करने को बढ़ावा भी मिलेगा। इसीलिए इस पुरस्कार की परिकल्पना की गई है।

Whatsapp Channel Join

अवार्ड 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में विख्यात कथावाचक जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। पंखती पांडे को ग्रीन चैंपियन श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार, गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत ऑफ द ईयर, गौरव चौधरी को टेक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता पसंदीदा यात्रा निर्माता के लिए कामिया जानी को पुरस्कार प्रदान किया गया।

अवार्ड 4

इनके अलावा सर्वश्रेष्ठ यात्रा क्रिएटर पुरस्कार, स्वच्छता राजदूत पुरस्कार, न्यू इंडिया चैंपियन पुरस्कार, टेक क्रिएटर पुरस्कार, हेरिटेज फैशन आइकन पुरस्कार, सर्वाधिक क्रिएटिव क्रिएटर (पुरुष एवं महिला), खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ नैनो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस क्रिएटर जैसी श्रेणियां भी शामिल रही।

अवार्ड 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी इसलिए बधाई के पात्र हैं, क्योंकि किसी सेक्टर की महाशक्ति ने सरकार को प्रेरित किया है। इसका श्रेय भारत के हर कंटेट क्रिएटर को जाता है। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि कब तक बैठे रहोगे, कुछ तो सोचो। आपकी हिम्मत की वजह से ही आप लोग यहां तक पहुंचे हैं। देश आपको आशा भरी निगाह से देख रहा है। साथ ही समाज में एक बदलाव आ रहा है।

अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के रचनाकार माने गए हैं। विशेष बात यह है कि आज महाशिवरात्रि का पर्व भी है। हमारे काशी में तो शिव जी के बिना कुछ नहीं चलता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी।

अवार्ड 2

कार्यक्रम में इन श्रेणियों के होनहारों को किया पुरस्कृत

कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर के लिए मैथिली ठाकुर।

बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज के लिए जया किशोरी।

फेवरेट ग्रीन चैंपियन के लिए पंक्ति पांडे।

डिसरप्टर ऑफ द ईयर के लिए रणवीर इलाहबादिया।

बेस्ट स्टोरीटेलर के लिए कीर्तिका गोविंदासामी

मोस्ट इम्पेक्टफुल एग्री क्रिएटर के लिए लक्ष्य डबास।

न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड के लिए अभि और नियू।

मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (पुरुष) के लिए आरजे रौनक।

मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (महिला) के लिए श्रद्धा।

हेरिटेज फैशन आइकन के लिए जाह्नवी सिंह।

स्वच्छता एंबेसडर के लिए मल्हार कलांबे।

बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटेगरी के लिए गौरव चौधरी।

फेवरेट ट्रेवल क्रिएटर के लिए कामिया जानी।

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर के लिए ड्रूयू हिक्स।

सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर के लिए अमन गुप्ता।

बेस्ट नैनो क्रिएटर के लिए पीयूष पुरोहित।

बेस्ट माइक्रो क्रिएटर के लिए अरिदमन।

बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी के लिए निश्चय।

बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर के लिए अंकित बैयानपुरिया।

बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी में नमन देशमुख। बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी के लिए कविता सिंह।