PM Modi inaugurates Bharat Tax-2024

PM Modi ने भारत मंडपम में Bharat Tax-2024 का किया उद्घाटन, MSME की परिभाषा में संशोधन, Industries का बढ़ेगा पैमाना और आकार

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम विश्व के सबसे बड़े कपड़ा उद्योग के एक महत्वपूर्ण मेले में से एक है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दर्शना जरदोश भी उपस्थित रहे।

बता दें कि इस तीन दिन के कार्यक्रम का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 5एफ विजन के अनुसार कार्यक्रम में खेत से लेकर विदेश तक कपड़ा उत्पादन के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज का कार्यक्रम विशेष है, क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों, भारत मंडपम और यशोभूमि में आयोजित किया जा रहा है।

2 3

उन्होंने कहा हम कपड़ा मूल्य श्रृंखला के सभी तत्वों को 5एफ फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फिर विदेशी से जोड़ रहे हैं। हम किसानों, एमएसएमई और निर्यात को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमने निवेश और टर्नओवर के मामले में एमएसएमई की परिभाषा में संशोधन किया है, जिससे उद्योगों का पैमाना और आकार बढ़ेगा।

Whatsapp Channel Join

3 11

ऐसे समाज की रचना, सरकार का दखल हो कम

उन्होंने कहा कि आज 100 से अधिक देशों के 3000 से अधिक प्रदर्शक 3 हजार खरीदार और 40,000 व्यापार आगंतुक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक साथ आए हैं। यहां कपड़ा उद्योग के सभी स्तरों के लोगों के लिए एक मंच है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को वादा किया हमें एक ऐसे समाज की रचना करनी है, जिसमें सरकार की दखल कम हो। हम गरीबों की मदद करेंगे और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। मेरी लड़ाई हमेशा इस बात के लिए रही है कि सरकार अपनी दखल कम से कम करे।

4 8

दूसरे चरण का शुरू हो रहा काम

यशोभूमि और भारत मंडपम के दूसरे चरण का काम भी शुरू हो रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताते हुए कहा कि इस भारत मंडपम का उद्घाटन 26 जुलाई 2023 को हुआ था और अब यहां के काम में वृद्धि हो रही है। हमें दोनों स्थानों पर चरण 2 की शुरुआत जल्दी से जल्दी करनी चाहिए।

5 1

6

7 1

8