Mahinder Jeet Marwaha death

Punjab : कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के करीबी की मौत, प्रचार करने जा रहे थे

देश पंजाब

Punjab के जालंधर में करतारपुर के पास एक भयानक सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जनरल सचिव की मौत हो गई है। मृतक की पहचान डॉक्टर महेंद्रजीत सिंह बरवाहा के रुप में हुई। यह हादसा सोमवार सुबह करतारपुर के लिद्दड़ा गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महेंद्रजीत के शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना करतारपुर की पुलिस मामले की जांच करेगी।

महेंद्रजीत अपनी कार में सवार होकर जलंधर से करतारपुर की ओर जा रहे थे। जहां विधिपुर फाटक के पास पहुंचने के बाद उनकी कार एक खड़े टिप्पर से टकरा गई। हादसे में महेंद्रजीत को गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मरवाहा को कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के काफी करीबी माना जाता था। वह बलकार सिंह के सारे कामों को संभालते थे। महेंद्रजीत की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More